A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब 'क्राइम पेट्रोल' की मेजबानी करेंगे ये बॉलीवुड अभिनेता

अब 'क्राइम पेट्रोल' की मेजबानी करेंगे ये बॉलीवुड अभिनेता

मुंबई: अनूप सोनी द्वारा होस्ट किए जा रहे टेलीविजन शो क्राइम पेट्रोल की मेजबानी अब अभिनेता रणवीर सिंह करेंगे। अपराध अधारित इस कार्यक्रम के दो एपिसोड को रणवीर होस्ट करेंगे। देश के पुलिसकर्मियों की बहादुरी

अब क्राइम पेट्रोल की...- India TV Hindi
अब क्राइम पेट्रोल की मेजबानी करेंगे ये बॉलीवुड अभिनेता

मुंबई: अनूप सोनी द्वारा होस्ट किए जा रहे टेलीविजन शो क्राइम पेट्रोल की मेजबानी अब अभिनेता रणवीर सिंह करेंगे। अपराध अधारित इस कार्यक्रम के दो एपिसोड को रणवीर होस्ट करेंगे। देश के पुलिसकर्मियों की बहादुरी को सलाम करने और समाज की सुरक्षा के लिए उनकी अनवरत सेवा को सम्मानित करने के लिए चैनल 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म के सदस्यों के साथ मिल कर एक विशेष कार्यक्रम पेश करेगा।

ये भी पढ़ें- रणवीर की मूछों को ताव देती दिखीं अनुष्का

रणवीर ने एक बयान में बताया, "मैं सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन के लंबे समय से चल रहे और प्रमुख अपराध कार्यक्रम क्राइम पेट्रोल से जुड़ने को लेकर खुश हूं। इस सप्ताह बाजीराव मस्तानी के साथ क्राइम पेट्रोल अपने देश के वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।"

उन्होंने कहा, "मैं दो एपिसोड की मेजबानी करूंगा, इस प्रकार यह हमारे समाज में अपराध के बारे में जागरूकता पैदा करने की दिशा में एक योगदान होगा। मैंने हमेशा कार्यक्रम का समर्थन किया है और इसकी सराहना की है और यह क्राइम पेट्रोल टीम के साथ काम करने का एक शानदार अनुभव था।"

अभिनेता कार्यक्रम के 14 और 17 दिसंबर को प्रसारित होने वाले धारावाहिक की मेजबानी करेंगे। बाजीराव मस्तानी फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी।

Latest Bollywood News