1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर की मूछों को ताव देती दिखीं अनुष्का

रणवीर की मूछों को ताव देती दिखीं अनुष्का

 Published : Nov 28, 2015 01:25 pm IST,  Updated : Nov 28, 2015 03:14 pm IST

नई दिल्ली:- आज कल हर किसी पर डबस्मैश बनाने का बुखार चढ़ा हुआ है हमारे बॉलीवुड के सितारे भी इससे दूर नहीं हैं। इन दिनों सितारे अपने फैंस के लिए कोई नया डबस्मैश बनाकर सोशल

रणवीर की मूछों को ताव...- India TV Hindi
रणवीर की मूछों को ताव देती दिखीं अनुष्का

नई दिल्ली:- आज कल हर किसी पर डबस्मैश बनाने का बुखार चढ़ा हुआ है हमारे बॉलीवुड के सितारे भी इससे दूर नहीं हैं। इन दिनों सितारे अपने फैंस के लिए कोई नया डबस्मैश बनाकर सोशल साइट पर शेयर करते ही रहते हैं और इन्हें खूब पसंद भी किया जाता है। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने भी एक डबस्मैश बनाया है जिसमें उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़े:- बाजीराव मस्तानी पर रोक लगाने की याचिका खारिज

इस डबस्मैश में अनुष्का, रणवीर की मूंछो को ताव देते हुए उनकी आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का डायलॉग "बाजीराव ने मस्तानी से मोहब्बत की है अय्याशी नहीं" बोलते हुए दिख रही हैं। इसमें आवाज तो रणवीर की ही सुनाई दे रही है, लेकिन एक्सप्रेशन अनुष्का ने दिए हैं।

रणवीर ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर हेंडल पर शेयर किया है, इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "Bittoo se bajirao tak :)) Presenting the One & Only Anushka Sharma!!"

india tv

इससे पहले भी रणवीर ने एक डबस्मैश सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें उनके साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आ रहे थे। बिग बी भी रणवीर की फिल्म का यही डायलॉग बोलते हुए दिखे थे। ये डबस्मैश अमिताभ के शो 'आज की रात है जिंदगी' के सेट पर बनाया गया था जहां रणवीर अपनी आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म क्रिसमस के करीब 18 दिसंबर को  रिलीज की जाएगी। ये फिल्म एक ऐतिहासिक कहानी पेशवा मराठा योद्धा बाजीराव पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर को बाजीराव की भूमिका में देखा जाएगा और दीपिका पादुकोण उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी के किरदार में नजर आएंगी जबकि प्रियंका ने बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभाया है।

अगली स्लाइड में देखिए रणवीर-अनुष्का का डबस्मैश:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन