मुंबई :- मीडिया में पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान तीखे सवालों का सामना करने वाली सनी लियोनी को आमिर खान का जबरदस्त समर्थन मिला है। आमिर खान ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर सनी लियोनी की तारीफ करते हुए कहा है लिखा है कि मुझे लगता है कि सनी बेहद शालीनता और गरिमा से पेश आई। "काश कि मैं साक्षात्कार लेने वाले के बारे में ऐसा कह पाता।"
इसे भी पढ़े:-सनी लियोन पर तीखे सवाल से भड़का बॉलीवुड, जानिए क्या है विवाद?
गौरतलब है कि 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सनी ने बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई हैं। सनी बॉलीवुड में तमाम सुपरस्टार्स के साथ काम करने की इच्छा जताती आ रही है। लेकिन पॉर्न स्टार रही सनी से हाल ही में एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या आमिर ख़ान आपके साथ काम करेंगे?
इस सवाल पर सनी लियोनी का कहना था कि शायद नहीं, लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कहा था, कि ये सवाल आपको आमिर ख़ान से पूछना चाहिए।
जिसके बाद आमिर ने अपने फेसबुक पोस्ट पर सनी की तारीफ करते हुए लिखा, "मुझे लगता है कि सनी बेहद शालीनता और गरिमा से पेश आईं। काश कि मैं साक्षात्कार लेने वाले के बारे में भी ऐसा कह पाता।"
आमिर ने कहा : सनी मुझे तुम्हारे साथ काम करके खुशी होगी
आमिर ने आगे लिखा, "सनी मुझे तुम्हारे साथ काम करके खुशी होगी। मुझे तुम्हारे अतीत को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं है, जैसा कि साक्षात्कार लेने वाले ने कहा था। खुश रहो।"
आमिर ने ट्विटर पर भी यह पोस्ट शेयर की।
सनी ने आमिर के समर्थन पर आभार व्यक्त करते हुए जवाब में लिखा, "यह देखकर मेरा दिल खुश हो गया। आपके समर्थन के लिए आपका बेहद आभार। यह मेरे लिए बेहद मायने रखता है। यह कहकर आपने मेरा पूरा साल बना दिया। आपका बेहद सम्मान करती हूं।"
सनी अपनी नई फिल्म 'मस्तीजादे' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जो कि एक सेक्स कॉमेडी है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान हाल ही में एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान तीखे सवालों का सामना करना पड़ा था जिसका सनी लियोनी ने बेहद शालीन अंदाज में सधे जवाब दिए थे।
कई अन्य सेलेब्रिटीज ने भी सनी का पूरा समर्थन करते हुए साक्षात्कार को असभ्य और सेक्सिस्ट करार दिया है।
Latest Bollywood News