मुंबई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सभी महिलाओं से आग्रह किया कि खुद पर भरोसा रखें और अपनी क्षमताओं को नजरअंदाज न करें। रेडियो स्टेशन ‘92.7 बिग एफएम’ पर महिला सशक्तीकरण के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमें नारीत्व का जश्न मनाने के लिए किसी त्योहार की जरूरत है। मुझे लगता है कि महिला दिवस पर हमें आगे देखने की जरूरत है।"
उन्होंने कहा, "महिलाएं एक साथ कई काम करने योग्य है, बेहद भावनात्मक है और वह जानती हैं कि क्या यह संदेश महिलाओं के लिए सही है। हम सभी को खुद पर विश्वास होना चाहिए और अपनी क्षमताओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।"
इसे भी पढ़े:- रणवीर सिंह ने बताया दीपिका किसके साथ लगती है हॉट, आप भी दें राय
अभिनेत्री आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के किरदार में नजर आएंगी।
दीपिका पादुकोण जल्द संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर बाजीराव और दीपिका उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी के किरदार में दिखेंगी, जबकी प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका में नजर आ रही हैं।
दीपिका ने इससे पहले 'ये जवानी है दीवानी', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'पीकू' जैसी हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का सिक्का जमाया था।
दीपिका की आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी। इसके बाद वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'तमाशा' में भी नजर आएंगी।
Latest Bollywood News