1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह ने बताया दीपिका किसके साथ लगती है हॉट, आप भी दें राय

रणवीर सिंह ने बताया दीपिका किसके साथ लगती है हॉट, आप भी दें राय

 Published : Nov 05, 2015 01:34 pm IST,  Updated : Nov 05, 2015 01:45 pm IST

मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही अपनी गर्लफ्रैंड दीपिका पादुकोण के साथ एक बार फिर फिल्म बाजीराव मस्तानी में नज़र आने वाले हैं। लेकिन उससे पहले दीपिका अपने पूर्व प्रेमी रणबीर कपूर के साथ फिल्म

रणवीर सिंह ने बताया...- India TV Hindi
रणवीर सिंह ने बताया दीपिका किसके साथ लगती है हॉट

मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही अपनी गर्लफ्रैंड दीपिका पादुकोण के साथ एक बार फिर फिल्म बाजीराव मस्तानी में नज़र आने वाले हैं। लेकिन उससे पहले दीपिका अपने पूर्व प्रेमी रणबीर कपूर के साथ फिल्म तमाशा में रोमांस करती दिखेंगी। तमाशा कि रिलीज से पहले ही दोनों की केमेस्ट्री की काफी तारीफ हो रही है और दोनों को एक हॉट कपल की तरह देखा जा रहा है। लेकिन रणवीर ऐसा नहीं मानते।

ये भी पढ़ें- दीपिका के लिए आंख नहीं मूंद सकते रणवीर

उनका मानना है कि दीपिका पादुकोण अपने पुराने प्रेमी रणबीर कपूर के बजाय उनके साथ ज्यादा हॉट लगती हैं। पर्दे पर दीपिका और रणवीर सिंह तथा दीपिका और रणबीर कपूर की जोड़ी को पसंद करने वाले प्रशंसक अलग-अलग हैं।

हाल ही में तमाशा के प्रमोशन के दौरान फिल्म निर्माता करण जौहर ने दीपिका से पूछा कि वह पर्दे पर रणवीर या रणबीर में से किसके साथ अधिक हॉट लगती हैं? दीपिका ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया था। यही सवाल जब रणवीर से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "जाहिर है कि मेरे साथ ... यह भी कोई सवाल है।"

आज बाजीराव मस्तानी के प्रमोशन के दौरान रणवीर से पूछा गया कि क्या वह वास्तविक जीवन में भी दीपिका से प्यार करते हैं तो उनका जवाब था, "बाजीराव और मस्तानी एक दूसरे से प्यार करते थे। हम उनकी कहानी पर्दे पर पेश कर रहे हैं।"

अफवाहें हैं कि वर्ष 2013 में 'राम लीला' में काम करने के बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने इस बारे में चुप्पी साध रखी है।

आप बताइए कि आप के हिसाब से कौन सा कपल सबसे ज्यादा हॉट दिखता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन