A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब धर्मेंद्र से सलमान ने कहां मुझे आपकी जैसी थाइस चाहिए..

जब धर्मेंद्र से सलमान ने कहां मुझे आपकी जैसी थाइस चाहिए..

नई दिल्ली: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले 81 वर्षीय धर्मेंद्र का आकर्षण आज तक खत्म नहीं हुआ है। आज भी वो फिट हैं और उनकी कातिलाना हंसी से ये अंदाजा लगाया जा सकता हैं

जब धर्मेंद्र से सलमान...- India TV Hindi
जब धर्मेंद्र से सलमान ने कहां मुझे आपकी जैसी थाइस चाहिए

नई दिल्ली: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले 81 वर्षीय धर्मेंद्र का आकर्षण आज तक खत्म नहीं हुआ है। आज भी वो फिट हैं और उनकी कातिलाना हंसी से ये अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि क्यों अभिनेत्रियां उनकी दिवानी हो जाया करती थीं। अब सिनेमा से हटकर वो खेल जगत में रेस्लिंग को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रो-रेस्लिंग लीग की सीडीआर पंजाब रॉयल्स टीम के वो को-ओनर हैं।

ये भी पढ़ें- सलमान खान को बोरिंग कहने वाले अनुराग बसु का बना मजाक

वैसे अपने सुनहरे दिनों में वो पहले अभिनेता थे जो ऑनस्क्रीन शर्टलेस हुए थे। हालांकि आज हर दूसरे अभिनेता के लिए शर्टलेस होना और सिक्स-पैक ऐब्स बनाना तो सिनेमा जगत में आने के लिए पहली आवश्यक चीज हो गई हैं।

एक वेबसाइट को दिए गए अपने इंटरव्यू में ‘शोले’ के अभिनेता ने कहा, “मैनें फिल्म 'फूल और कांटे' में शर्टलेस सीन किया था जिसके बारे में मैं भूल चुका हूं। फिर फिल्म धरम-वीर के लिए मैं फिर शर्टलेस हुआ और सिर्फ शार्ट्स पहन रखे थे। उसके बाद ही लोगों ने मुझे ही-मैन और गरम-धरम कहना शुरु कर दिया था।”

उन्होंने इसके बाद एक किस्सा बताया जिसमें सलमान खान उनके पास आए और उनसे उनकी लाजवाब जांघो के बारे में पूछने लगे। धर्मेंद्र ने कहा, “एक बार फिल्म वीर की शूटिंग से पहले सलमान मेरे पास आए और कहने लगे कि पाजी मुझे आपके जैसी जांघे चाहिए।”

इस पर धर्मेंद्र ने उनसे कहा, “ये मेरे मां-बाप और कुदरत की देन हैं और मैनें इनकी रेख-देख की है।”

अगली स्लाइड में जानिए उन्हें किस बात से सबसे ज्यादा हैरानी होती थी-

Latest Bollywood News