नई दिल्ली: कुछ ही दिनों पहले फिल्म 'बर्फी' के चर्चित निर्देशक अनुराग बसु ने 'बजरंगी भाईजान' अभिनेता सलमान खान को बोरिगं कहा था। एक इंटरव्यू के दौरान उनका कहना था, "मुझे रणबीर कपूर के साथ काम करना पसंद है क्योंकि वो रिस्क लेने वाला एक्टर है न कि सलमान की तरह बोरिंग।"
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 9: सलमान ने इस प्रतिभागी को किया घर के बाहर
निर्देशक ने आगे कहा थी कि रणबीर में हमेशा नया और अलग करने की चाहत रहती है और वो हमेशा रिस्क लेने के लिए तैयार रहते हैं। इसीलिए वो उनके साथ काम करना चाहेंगे क्योंकि वो सुपरस्टार सलमान खान की तरह कई वर्षों से एक ही तरह के रोल नहीं कर रहे।
अब इस बयान से तो सलमान खान के फैंस में आग लगनी तो लाजमी थी। तो वो कैसे उन्हें बक्श सकते थे? लेकिन उससे पहले हम आपको बताते हैं कि सलमान के करीबी एक फिल्मकार ने क्या कहा था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “अनुराग को सलमान खान बोरिंग लगते हैं? उनको लगता है कि सलमान हर बार एक ही तरह की फिल्में करते हैं। अनुराग को ये कहना चाहिए कि सलमान ने एक ही वक्त पर बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्म की। वहीं अगर ‘बोरिंग’ की बात की जाए तो रणबीर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्में काफी कुछ बयां कर रही हैं।”
वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी अनुराग का मजाक बनाया गया। एक फॉलोवर ने एक कैरिकैचर बनाया जिसमें अनुराग और सलमान दोनों बाते करते हुए दिख रहे हैं और सलमान अनुराग से उनकी पिछली फिल्म के कलेक्शन के बारे में पूछते हैं। अब उसके बाद जो हुआ वो जानकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

अगली स्लाइड में जाने आगे क्या हुआ-