1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: सलमान ने इस प्रतिभागी को किया घर के बाहर

Bigg Boss 9: सलमान ने इस प्रतिभागी को किया घर के बाहर

 Published : Nov 30, 2015 11:39 am IST,  Updated : Nov 30, 2015 12:14 pm IST

नई दिल्ली- सलमान खान के शो बिग बॉस 9 में कल कोई एलीमिनेशन देखने को नहीं मिला था और ऐसा क्यों हुआ इसकी वजह सामने नहीं आई है। लेकिन चौकाने वाली बात ये है कि

Bigg Boss 9: सलमान ने इस...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: सलमान ने इस प्रतिभागी को किया घर के बाहर

नई दिल्ली- सलमान खान के शो बिग बॉस 9 में कल कोई एलीमिनेशन देखने को नहीं मिला था और ऐसा क्यों हुआ इसकी वजह सामने नहीं आई है। लेकिन चौकाने वाली बात ये है कि आज हफ्ते के पहले दिन ही बिग बॉस के घर से कोई निष्कासित होगा। जी हां, आज शो पर फिर से सलमान खान आएंगे और घर की प्रतिभागी रिमी सेन को कम वोट्स मिलने के चलते घर से बाहर का रास्ता तय करने के लिए बोलेंगे।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 9 में कृति बनी ऐश्वर्या, सलमान ने किया रोमांस!

ये गलत नहीं होगा अगर हम बोले की रिमी सेन घर की सबसे लोकप्रिय प्रतिभागी थीं। लगातार 7 हफ्तों तक उनका शो में रहना उस बात को साबित करता है। किसी भी काम में उन्होंने रुचि नहीं ली और शुरुआत में इस बात से किसी को कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन जैसे-जैसे वक्त गुजरता गया वैसे-वैसे उनकी ये आदत बन गई और सभी घर वालों के लिए वो परेशानी भी बनी।

मौका मिलने पर भी जब उन्होंने घर नहीं छोड़ा, तब तो किसी को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था क्योंकि वो काफी समय से घर से बाहर जाने की काफी इच्छुक थीं। सलमान खान का सब्र का बांध भी टूटा और अगर आपने रविवार का एपिसोड देखा हो तो उसमें उन्होंने रिमी को काफी फटकार भी लगाई थी। लेकिन रिमी पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा था। मानो जैसे उन्हें परवाह ही नहीं कोई कुछ भी बोले।

खैर अब वो आखिरकार निष्कासित हो चुकी हैं और इसके बाद अब घरवाले चैन की सांस ले रहे होंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन