A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धूम 4 में बिग बी और ऋतिक को लेकर बड़ा खुलासा!

धूम 4 में बिग बी और ऋतिक को लेकर बड़ा खुलासा!

मुंबई: धूम श्रृंखला की चौथी फिल्म के लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और ऋतिक रोशन के होने की लगातार खबरें आ रही थी लेकिन इस पर निर्देशक विजय कृष्णा आचार्य ने एक बड़ा खुलासा

धूम 4 में बिग बी और ऋतिक...- India TV Hindi
धूम 4 में बिग बी और ऋतिक को लेकर बड़ा खुलासा!

मुंबई: धूम श्रृंखला की चौथी फिल्म के लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और ऋतिक रोशन के होने की लगातार खबरें आ रही थी लेकिन इस पर निर्देशक विजय कृष्णा आचार्य ने एक बड़ा खुलासा किया है। एसी अफवाह थी निर्माता आदित्य चोपड़ा और विजय कृष्णा आचार्य ने धूम 4 के लिए बच्चन और रोशन को साइन किया है।

इस मामले में यह पूछे जाने पर कि क्या ‘धूम 4’ के लिए बच्चन से संपर्क किया गया है, आचार्य ने पीटीआई-भाषा को बताया, "नहीं, फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है।"

ये भी पढ़ें- सुजैन खान ने आखिरकार अपनी शादी की अफवाहों पर दिया जवाब

‘धूम 2’ में ऋतिक के नकारात्मक किरदार निभाए जाने की अटकलों पर निर्देशक ने कहा, “कुछ ही हफ्तों में हम फिल्म की घोषणा कर देंगे, जिससे आपको फिल्म की सही तस्वीर पता चल जाएगी।“

यश राज फिल्म्स के एक अधिकारी ने बताया, “आगामी फिल्म के बारे में वाईआरएफ को पहले आधिकारिक घोषणा करने दीजिए और इस दौरान कृपया सितारों के चयन पर अटकलें लगाने से दूर रहें।”

Latest Bollywood News