नई दिल्ली- कई दिनों से मीडिया में ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान की दूसरी शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। सुजैन की मां द्वारा इस खबर को खारिज करने के बाद भी कई लोग जैसे मानने को तैयार ही नहीं थे कि सुजैन दूसरी शादी नहीं कर रही। इसी बात को हवा मिली हाल में हुई अर्जुन रामपाल और सुजैन की मुलाकात से। लेकिन अब सुजैन के सब्र का बांध टूट गया है और उन्होंने एक बयान जारी किया जिसमें वो मीडिया पर बरसती हुई नजर आ रही हैं।
सुजैन खान ने बुद्धवार को दूसरी शादी करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि 'इस तरह की अफवाहें दुख देती है'। मीडिया को जारी किए गए एक स्टेटमेंट में उन्होंने लिखा है, “मेरे बारे में ऐसी अफवाहों से मुझे ये पता चल रह है कि जो खाली बैठे हुए हैं वहीं ऐसी झूठी बातों को फैला रहे हैं।”
ये भी पढ़ें- अर्जुन रामपाल और सुजैन खान कैफे में दिखे साथ
“मनगढ़ता खबरें जैसे की किसकी शादी होने वाली है और कौन मुलाकात कर रहा है, हर जगह फैलाई जा रही है। प्रेस गैरजिम्मेदार है अगर इस तरह की कहानियां वो बना रही है। यहां पर परिवार और मानवीय भावनाएं शामिल है और दुख होता है अगर झूठी कहनियों को सच बता कर मीडिया में पेश किया जाता है। मैं अकेली हूं और खुश हूं।”
सुजैन का ये जवाब कई लोगों को शायद अब यकीन दिला दे कि वो शादी नहीं करने जा रही है। हमने पहले भी बताया था कि सुजैन अपनी जिंदगी में खुश हैं और अगर वो अर्जुन से मिल भी रही हैं तो उसमें दूसरा मतलब निकालने वाली कोई बात नहीं है। हर किसी की तरह उनकी भी अपनी व्यक्तिगत जिंदगी है और उसे अपनी तरह जीने का उन्हें पूरा हक है। इस तरह से जवाब देने के लिए हम सुजैन की सराहना करते हैं।