नई दिल्ली- फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर और रणबीर कपूर के खिलाफ धोखाधड़ी का और एक ऑनलाइन शापिंग पोर्टल को प्रमोट करने का मामला दर्ज हुआ है। रजत बंसल नाम के एक वकील ने केशव नगर, मड़िआव के पुलिस स्टेशन में दोनों अभिनेताओं के खिलाफ इंडियन पेनल कोड की धारा 406 के तहत 19 सितम्बर को एफ आई आर दर्ज करवाई थी। रजत बंसल का कहना था कि उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल askmebazaar.com पर एत 40-इंच का एलइडी टीवी आर्डर किया था जिसकी कीमत 29,999 रुपए हैं। उन्होंने अपने डेबिट कार्ड से इसकी पेमेंट की थी और कंपनी ने उन्हें 10 दिनों के अंदर ही टीवी उनके पते पर डेलिवर करने का दावा किया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
उनका आरोप है कि कंपनी से बड़े सितारे जैसे रणबीर कपूर और फरहान अख्तर के नाम जुड़े होने की वजह से लोगों का विश्वास कंपनी के प्रति बढ़ता है लेकिन अंत में ग्राहक अपने आप को ठगा हुआ पाता है। कंपनी बिल तो भेज देती है लेकिन वो सामान नहीं जिसे वो आर्डर करते हैं।
ये भी पढ़ें- 'तमाशा' के पहले पोस्टर में जम रही है रणबीर-दीपिका की जोड़ी
बंसल ने ऑनलाइन पोर्टल के निर्देशक संजीव गुप्ता, आनंद सोनभद्र, पियूश पंकज, किरण कुमार श्रीनिवास मुर्ती और मार्केटिंह अफसर पूजा गोयल के खिलाफ भी एफ आई आर दर्ज करवाई हैं।
हमारी राय-
पहले भी कई ऐसे मामले आए हैं जिसमें ग्राहकों के साथ धोखा हुआ है। नामी सितारों के नाम होने की वजह से ग्राहक आकर्षित तो हो जाते हैं लेकिन कंपनी की खराब सर्विसेस की वजह से ग्राहक को पछतावा होता है तो वहीं उन सितारों का नाम भी खराब होता है। सिनेमा के इन बड़े कलाकारों को कंपनी का ठीक से निरीक्षण करना चाहिए तभी उनसे जुड़ना चाहिए क्योंकि एक बड़ा तबका देश का उनका अनुसरण करता है। अगर वो ही कंपनी का गलत चुनाव करेंगे तो फैंस की नजरों उनकी कीमत घटेगी ही।
Latest Bollywood News