1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'तमाशा' के पहले पोस्टर में जम रही है रणबीर-दीपिका की जोड़ी

'तमाशा' के पहले पोस्टर में जम रही है रणबीर-दीपिका की जोड़ी

 Published : Sep 19, 2015 01:17 pm IST,  Updated : Sep 19, 2015 01:30 pm IST

मुंबई: अभिनेता रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म 'तमाशा' का पहला पोस्टर शनिवार की सुबह में जारी किया जा चुका है। पोस्टर में दोनों की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। पोस्टर में

'तमाशा' के पोस्टर में...- India TV Hindi
'तमाशा' के पोस्टर में जम रही है रणबीर-दीपिका की जोड़ी

मुंबई: अभिनेता रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म 'तमाशा' का पहला पोस्टर शनिवार की सुबह में जारी किया जा चुका है। पोस्टर में दोनों की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है।

पोस्टर में दोनों एक-दूसरे के गले में हाथ डालकर हंसते हुये नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों टहलते हुए जैसे दिखाई दे रहे हैं और पौराणिक एवं रोमांटिक कहानियों के कई किरदार पृष्ठभूमि में नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है कि "आखिर हमेशा एक जैसी कहानी ही क्यों?" जिसे देखकर लगता है कि इम्तियाज अली इस बार फिल्म में दर्शको को कुछ नया दिखाने वाले हैं।

दीपिका ने ट्विटर पर लिखा है कि 27 नवंबर को प्रदर्शित होने जा रही तमाशा का पहला पोस्टर।

यह फिल्म इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी बनी है और इसमें ए आर रहमान ने म्यूजिक दिया है।

कुछ दिन पहले इम्तियाज ने इन चरित्रों के तस्वीरों का एक टीजर पोस्टर जारी किया था और उसके साथ एक छोटी सी कविता लिखी थी।

रणबीर की पिछली फिल्में 'बेशर्म', 'रॉय' और 'बॉम्बे वेल्वेट' पर्दे पर काफी निराशाजनक साबित रही थी। लेकिन उन्हें अपनी इस फिल्म से बहुत उम्मीदे हैं।

29 वर्षीय दीपिका और 32 वर्षीय रणबीर 2013 में प्रदर्शित फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के बाद इस फिल्म में साथ नजर आ रहे हैं।

एक समय ऐसा भी था जब ये दोनो ऑफ स्क्रिन भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ते थे। अब बेशक ये कपल साथ नहीं है, लेकिन पर्दे पर इनकी दमदार कैमेस्ट्री देखने के लिए लोग आज भी दीवाने हैं। तभी तो इनके फैंस बेसब्री से इनकी फिल्म तमाशा के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

रणबीर इससे पहले फिल्म 'रॉकस्टार' में भी इम्तिाज के साथ काम कर चुके हैं।

इसे भी पढ़े:- रणबीर ने इम्तियाज से की दीपिका की शिकायत

दीपिका और रणबीर का 'तमाशा' जारी, देखें तस्वीरें

दीपिका और रणबीर का 'तमाशा' हुआ वायरल, आप भी देखें

india tv

इससे पहले भी फिल्म से कई तस्वीरें शेयर की जा चुकी हैं।

अगली स्लाइड में देखें पहले शेयर की चुकी तस्वीरें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन