1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका और रणबीर का 'तमाशा' हुआ वायरल, आप भी देखें

दीपिका और रणबीर का 'तमाशा' हुआ वायरल, आप भी देखें

 Published : Sep 03, 2015 06:00 pm IST,  Updated : Sep 08, 2015 07:23 pm IST

नई दिल्ली: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण इन दिनों इम्तियाज अली की आगामी फिल्म 'तमाशा' की शूटिंग में काफी व्यस्त है। इन दोनों की जोड़ी ने पर्दे पर हमेशा ही कमाल दिखाया है जैसा कि

दीपिका और रणबीर का...- India TV Hindi
दीपिका और रणबीर का 'तमाशा' हुआ वायरल, आप भी देखें

नई दिल्ली: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण इन दिनों इम्तियाज अली की आगामी फिल्म 'तमाशा' की शूटिंग में काफी व्यस्त है। इन दोनों की जोड़ी ने पर्दे पर हमेशा ही कमाल दिखाया है जैसा कि हम सभी इनकी पिछली फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' में देख ही चुके हैं। एक समय ऐसा भी था जब ये इन दोनों ऑफ स्क्रिन भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ते थे।

अब बेशक ये दोनों कपल साथ नहीं है लेकिन पर्दे पर इनकी दमदार कैमेस्ट्री को देखने के लिए लोग आज भी दिवाने है। तभी तो इनके फैंस बेसब्री से इनकी फिल्म तमाशा के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

दोनों ही फिल्म के सेट पर खूब मस्ती कर रहे हैं। दीपिका ने रणबीर का एक फनी वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर साफ तौर पर कहा जा सकता है कि रणबीर को सोशल माडिया के बारें में कोई जानकारी नहीं है। दीपिका ने इस वीडियो के साथ कैप्शन भी दिया "सच में मेरा दोस्त सोशल मीडिया के बारें में कुछ ज्यादा नहीं जानता।"

दीपिका ने इस वीडियो को उस वक्त बनाया जब रणबीर से उनकी आने वाली फिल्म तमाशा की जानकारी उनके फैंस को देने के लिए कहा गया।

फिल्म तमाशा का ट्रेलर 22 सितम्बर को लॉन्च किया जाएगा। और फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली स्लाइड में देखें क्या कहा रणबीर ने:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन