1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका और रणबीर का 'तमाशा' जारी, देखें तस्वीरें

दीपिका और रणबीर का 'तमाशा' जारी, देखें तस्वीरें

 Published : Sep 08, 2015 06:23 pm IST,  Updated : Sep 08, 2015 07:33 pm IST

नई दिल्ली: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण इन दिनों इम्तियाज अली की आगामी फिल्म 'तमाशा' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इन दोनों की जोड़ी ने पर्दे पर हमेशा ही कमाल दिखाया है, जैसा कि

दीपिका और रणबीर का...- India TV Hindi
दीपिका और रणबीर का 'तमाशा' जारी, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण इन दिनों इम्तियाज अली की आगामी फिल्म 'तमाशा' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इन दोनों की जोड़ी ने पर्दे पर हमेशा ही कमाल दिखाया है, जैसा कि हम सभी इनकी पिछली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में देख ही चुके हैं। एक समय ऐसा भी था जब ये दोनो ऑफ स्क्रिन भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ते थे।

अब बेशक ये कपल साथ नहीं है, लेकिन पर्दे पर इनकी दमदार कैमेस्ट्री देखने के लिए लोग आज भी दीवाने हैं। तभी तो इनके फैंस बेसब्री से इनकी फिल्म तमाशा के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

'तमाशा' के ट्विटर पेज पर फिल्म की एक और तस्वीर शेयर की गई है। इसे अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

तस्वीर में रणबीर दूर एक चट्टान पर बैठकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और दीपिका उनकी फोटो क्लिक कर रही हैं। इन दोनों की पहले भी एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की गई थी, जिसमें रणबीर और दीपिका खेत में लहलहाती फसलों के बीच दौड़ते हुए नजर आ रहे थे।

दोनों ही फिल्म के सेट पर फुर्सत के पलों में खूब मस्ती करते हुए नजर आते हैं। पिछले दिनों दीपिका ने रणबीर का एक फनी वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और ट्विटर पर शेयर किया था। दीपिका ने इस वीडियो के साथ कैप्शन भी दिया "सच में मेरा दोस्त सोशल मीडिया के बारें में कुछ ज्यादा नहीं जानता।"

india tv

दीपिका ने इस वीडियो को उस वक्त बनाया था जब रणबीर से उनकी आने वाली फिल्म तमाशा की जानकारी उनके फैंस को देने के लिए कहा गया।

अगली स्लाइड में देखें रणबीर-दीपिका का फनी वीडियो:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन