1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर ने इम्तियाज से की दीपिका की शिकायत

रणबीर ने इम्तियाज से की दीपिका की शिकायत

 Published : Sep 09, 2015 08:38 pm IST,  Updated : Sep 10, 2015 02:27 pm IST

नई दिल्ली: पिछले दिनों दीपिका पादुकोण ने अपनी आगामी फिल्म 'तमाशा' के सेट से एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें वह अपने सह अभिनेता रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही

रणबीर ने इम्तियाज से...- India TV Hindi
रणबीर ने इम्तियाज से की दीपिका की शिकायत

नई दिल्ली: पिछले दिनों दीपिका पादुकोण ने अपनी आगामी फिल्म 'तमाशा' के सेट से एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें वह अपने सह अभिनेता रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही थीं। इस वीडियो में वह रणबीर का मजाक बनाती हुईं दिख रही थीं क्योंकि रणबीर को सोशल मीडिया के बारें में कोई खास जानकारी नहीं है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ दीपिका ने कैप्शन भी लिखा था “सच में मेरा दोस्त सोशल मीडिया के बारे में कुछ नहीं जानता।” फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली भी इस वीडियो से काफी खुश हैं और वह चाहते हैं कि रणबीर भी दीपिका की तरह ही फिल्म का प्रचार करें।

अब अपना इतना मजाक बनने के बाद रणबीर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में रणबीर के साथ इम्तियाज अली भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह रणबीर को डांटते हुए कह रहे हैं कि उन्हें भी दीपिका की तरह फिल्म का प्रचार करना चाहिए। वीडियो में रणबीर की फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि दीपिका ही उनकी एक उम्मीद है जो फिल्म की पब्लिसिटी करेगी।

रणबीर ने यहां कहा कि दीपिका ने वीडियो में कुछ गड़बड़ की है इस वीडियो में वह है ही नहीं। इस पर इम्तियाज ने उन्हें कहा कि क्या आपको फिल्म का नाम भी पता है?  इसके बाद रणबीर ने अपनी गलती सुधारते हुए सोशल साइट्स ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म का प्रचार किया।

इसे भी पढ़ें:- दीपिका और रणबीर का 'तमाशा' जारी, देखें तस्वीरें

दीपिका और रणबीर का 'तमाशा' हुआ वायरल, आप भी देखें

india tv

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन