मुंबई: कैटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर और तब्बू अभिनीत फिल्म 'फितूर' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू हासिल हुए इसके बावजूद फिल्म भारत में पहले दिन सिर्फ 3.61 करोड़ रुपए की कमाई ही कर पाई। फिल्म को लेकर दर्शकों ने काफी उम्मीदें जताई थी। इसे भी पढ़े:- फिल्म रिव्यू: दर्शकों पर नहीं चढ़ा आदित्य-कैटरीना का 'फितूर' फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्विट कर फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की जानकारी दी। इसके साथ ही ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिल्म शनिवार और रविवार को बॉक्सऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है। फिल्म के पहले दिन के पहले शो में ज्यादा दर्शक सिनेमाघरों में दिखाई नहीं दिए, लेकिन रात होने तक इसे देखने वालों का संख्या बढ़ गई थी।