A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'फितूर' के पहले दिन का कलेक्शन जानकर चौंक जाएंगे आप

'फितूर' के पहले दिन का कलेक्शन जानकर चौंक जाएंगे आप

कैटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर और तब्बू अभिनीत फिल्म 'फितूर' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। फिल्मों को समीक्षकों और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू हासिल हुए।

fitoor- India TV Hindi
fitoor

मुंबई: कैटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर और तब्बू अभिनीत फिल्म 'फितूर' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू हासिल हुए इसके बावजूद फिल्म भारत में पहले दिन सिर्फ 3.61 करोड़ रुपए की कमाई ही कर पाई। फिल्म को लेकर दर्शकों ने काफी उम्मीदें जताई थी।

इसे भी पढ़े:- फिल्म रिव्यू: दर्शकों पर नहीं चढ़ा आदित्य-कैटरीना का 'फितूर'

फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्विट कर फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की जानकारी दी। इसके साथ ही ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिल्म शनिवार और रविवार को बॉक्सऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है। फिल्म के पहले दिन के पहले शो में ज्यादा दर्शक सिनेमाघरों में दिखाई नहीं दिए, लेकिन रात होने तक इसे देखने वालों का संख्या बढ़ गई थी।

fitoor

अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी कैटरीना और आदित्य के रोमांस से सजी इस फिल्म को भारत में 1225 और ओवरसीस इसे 460 स्क्रिन्स पर रिलीज किया गया था। चार्ल्स डेकन की नॉवेल 'द ग्रेट एक्सपेक्टेशन्स' पर आधारित इस फिल्म की कमजोर स्क्रिप्ट के कारण इसे ज्यादा अच्छे रिव्यू नहीं मिले।

fitoor

फिल्म की कहानी के बारे में अगर बात की जाए तो इसके ट्रेलर को देखकर जितनी उम्मीदें लगाई गई फिल्म ने उतना ही ज्यादा दर्शकों को निराश किया है। हालांकि फिल्म के गानें, तब्बू का अभिनय, कश्मीर की दिलकश वादियां और कैटरीना की खूबसूरती वाकई काबिल-ए-तारीफ है। फिल्म में अदिति राव हादरी, लारा दत्ता और अजय देवगन भी अभिनय करते हुए नजर आए। फिल्म में आदित्य और कैटरीना अपने किरदारों में ठीक-ठाक ही अभिनय करते हुए दिखे, हालांकि इनके बचपन की भूमिका निभाने वाले दोनों चाइल्ड आर्टिस्ट ने बखूबी अपने किरदारों को निभाया है।

अगली स्लाइड में देखिए 'फितूर' का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News