A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘घायल वन्‍स अगेन’ से आ रहे हैं सनी के अच्‍छे दिन, शानदार कमाई

‘घायल वन्‍स अगेन’ से आ रहे हैं सनी के अच्‍छे दिन, शानदार कमाई

सनी देओल के अभिनय और निर्देशन से सजीं 'घायल वन्स अगेन' को बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत मिली है। पहले वीकएंड में फिल्म ने औसत बिजनेस किया है।

sunny- India TV Hindi
sunny

नई दिल्ली: सनी देओल के अभिनय और निर्देशन से सजीं 'घायल वन्‍स अगेन' को बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार शुरुआत मिली है। पहले वीकएंड में फिल्‍म ने औसत बिजनेस किया है। घेरलू बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म ने चौथे दिन और अपने पहले सोमवार को 3 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है, इस तरह से फिल्‍म 26.25 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है। फिल्‍म के बिजनेस को देखते हुए उम्‍मीद की जा रही है कि फिल्‍म अपने पहले सप्‍ताह में 35 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर सकती है।

इसे भी पढ़े:- देखिए क्या रहा 'घायल...' का पहले दिन का कलेक्शन

सनी फिल्‍म की सफलता से उत्साहित

सनी देओल फिल्‍म की सफलता से काफी उत्‍साहित है और उन्‍होंने कहा है कि अब वह भविष्‍य में कम से कम हर साल तीन फिल्‍में करने का प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि सनी देओल लंबे समय बाद कोई फिल्‍म लेकर आए है और दर्शकों से दूरी के चलते उनकी फिल्‍म की सफलता को लेकर तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे थे।

भारत में ऐसी रही कमाई

शुक्रवार: 7.20 करोड़ रुपए

शनिवार: 6.25 करोड़ रुपए

रविवार:  8.40 करोड़ रुपए

सोमवार: 3 करोड़ रुपए

फिल्‍म ‘घायल वन्‍स अगेन’ की सफलता का आलम यह है कि पहले वीकएंड में 23.25 करोड़ की कमाई के साथ फिल्‍म ‘वजीर’, ‘मस्‍तीजादे’, ’क्‍या कूल है हम’ से आगे निकल गई है।

फिल्‍म की सफलता सनी देओल के करियर के लिए बेहद महत्‍वपूर्ण मानी जा रही है, बताया जा रहा है कि फिल्‍म पर सनी ने काफी पैसा खर्च किया था। कमाई और सनी के करियर के लिहाज से फिल्‍म को बेहतर रिस्‍पॉन्स मिलना सनी ही नहीं उनके फैंस के लिए भी खास बात है क्‍योंकि अब सनी देओल साल में एक से अधिक फिल्‍मों में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News