नई दिल्ली: सनी देओल के निर्देशन में बनी 'घायल वन्स अगेन' शुक्रवार को सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के ट्रेलर और सनी देओल की वापसी को देखकर दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्सुकता बढ़ गई थी। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई ही कर पाई है।
इसे भी पढ़े:- 'घायल वन्स अगेन'Film Review: दर्शकों ने फिर से देखा सनी देओल के ढाई किलो के हाथ का पंच
फिल्म को 2600 से 2800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी देते हुए इसकी कमाई 7.20 करोड़ रुपए बताई।

यूथ पर आधारित इस फिल्म में वही पुराना बॉलीवुड ड्रामा ही नजर आएगा। बेहद साधारण स्क्रिप्ट पर जबरन के किरदारों में गुंथी हुई फिल्म है ‘घायल वन्स अगेन’। कुल मिलाकर अगर आप सनी देओल के सच्चे वाले फैन हैं तो उनकी इस फिल्म को देखने के लिए कुछ रुपए खर्च कर सिनेमा हॉल में देख सकते हैं।
फिल्म में सनी देओल बॉलीवुड के टिपिकल हीरो के ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। डैन ब्रैडली द्वारा कोरयोग्राफ किए गए एक्शन सीन्स को फिल्म में सनी ने बखूबी निभाया है। लेकिन सिर्फ उनके फाइटिंग सीन के अलावा फिल्म में कुछ खास देखने को नहीं मिलेगा न ही फिल्म के गानें याद रखने लायक हैं और न ही इसमें ऐसा कोई डायलॉग है।
इस फिल्म को खुद सनी देओल ने निर्देशित किया हैं और इसकी कहानी भी खुद सनी ने ही लिखी हैं। फिल्म 'घायल वन्स अगेन' में सोहा अली खान और ओम पूरी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में सनी देओल पुराने अवतार में लौटकर आए हैं। यह फिल्म थ्रिलर एक्शन से भरी हुई है।
यह फिल्म 1990 की फिल्म 'घायल' का सीक्वल है। इस फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। इसके लिए सनी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला है। 1990 में बनी फिल्म 'घायल' में अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि थीं।