A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'घायल वन्स अगेन' की रिलीज डेट फिर टली

फिल्म 'घायल वन्स अगेन' की रिलीज डेट फिर टली

बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक सनी देओल की आगामी एक्शन फिल्म 'घायल वन्स अगेन' की रिलीज डेट आगे बड़ा दी गई हैं।

ghyal once again- India TV Hindi
ghyal once again

 मुंबई :- बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक सनी देओल की आगामी एक्शन फिल्म 'घायल वन्स अगेन' की रिलीज डेट आगे बड़ा दी गई हैं। अब यह फिल्म पांच फरवरी को रिलीज होगी। इससे पहले यह फिल्म 15 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। इस बारें में सूचना 'घायल वन्‍स अगेन' के ऑफिशियल ट्विटर पेज में दी गई है।

ये भी पढ़े-  ‘घायल वन्स अगेन’ का पहला गाना 'लपक झपक' हुआ रिलीज

सूत्रों की माने तो  इस फिल्म की रिलीज डेट पहले भी आगे की जा चुकी है।  यह फिल्म  सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो'  13 नवंबर 2015 के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाक्स ऑफिस में टक्कर के कारण इसकी डेट को आगे बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही यह भी माना जा रहा है कि अब इस फिल्म का प्री- प्रोडक्शन और वीएफ एक्स का काम अधूरा होने के कारण सनी देओल ने इस फिल्म की डेट आगे बढा दी है। जो कि 5 फरवरी को है।

इस फिल्म को खुद सनी देओल ने निर्देशित किया हैं और इसकी कहानी भी खुद सनी ने ही लिखी हैं। फिल्म 'घायल वन्स अगेन' में सोहा अली खान और ओम पूरी मुख्य किरदार में हैं।  इस फिल्म में सनी देओल पुराने अवतार में लौटकर फिर आए है। यह फिल्म थ्रिलर एक्शन से भरी हुई है।

यह फिल्म 1990 की फिल्म 'घायल' का सीक्वल है। इस फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। इसके लिए सनी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला है। 1990 में बनी फिल्म 'घायल' में अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि थीं। अब देखना ये होगा कि 'घायल वन्स अगेन' को लोग कितना पसंद करेंगे। इसके ट्रेलर को दोखकर तो लगता है कि यह दर्शको को अपनी ओर आकर्षित कर पाएगी।

Latest Bollywood News