A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday: हेमा मालिनी के 5 किरदार, आपका फेवरेट कौन'

Happy Birthday: हेमा मालिनी के 5 किरदार, आपका फेवरेट कौन'

नई दिल्ली: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को तमिलनाडू में हुआ था। हेमा ने 1968 में आई फिल्म 'सपनों का सौदागर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

Happy Birthday: हेमा मालिनी के 5...- India TV Hindi
Happy Birthday: हेमा मालिनी के 5 किरदार, आपका फेवरेट कौन?

नई दिल्ली: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को तमिलनाडू में हुआ था। हेमा ने 1968 में आई फिल्म 'सपनों का सौदागर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर आज तक हेमा ने कई यादगार फिल्मों में अपने अभिनय का हुनर दिखाया है।

1977 में आई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में निभाए गए उनके किरदार की वजह से लोग उन्हें इसी नाम से ही पुकारने लगे। वह अब तक 150 फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। उन्हें वर्ष 1972 में फिल्म 'सीता और गीता' के लिए 11 बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए भी नामांकित किया गया था जिसमें से उन्होंने फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम किया था। वर्ष 2000 में पद्मश्री अवार्ड और लाइफ टाइम आचिवमेंट अवार्ड से हेमा को नवाजा गया था।

इसे भी पढ़े:- धर्मेन्द्र-हेमा मालिनी बने नाना-नानी, अहाना ने दिया बेटे को जन्म

हेमा न ही सिर्फ एक सफल अभिनेत्री साबित हुई हैं बल्कि उन्होंने भरतनाट्यम में भी बड़ा नाम हासिल किया है। इतना ही नहीं वह राजनीति की दुनिया में भारतीय जनता पार्टी की सदस्य भी हैं।

आज हेमा मालिनी के 67वें जन्मदिन पर हम उनके उन यादगार किरदारों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो लोगों के बीच हमेशा लोकप्रिय रहेंगे।

Latest Bollywood News