2. शोले:- वर्ष 1975 में आई निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म 'शोले' उस समय की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। इस एक्शन फिल्म में हेमा ने बसंती का किरदार निभाया था जो जिंदगी से भरपूर है और खूब बातूनी है। फिल्म में निभाए गए इस किरदार को उन्होंने इतनी खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारा था कि आज तक लोग उस किरदार को याद करते हैं। फिल्म में बोला गया उनका डायलॉग 'यूं कि, ये कौन बोला?' तो आज तक लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है।
Latest Bollywood News