नई दिल्ली: ‘कभी खुशी-कभी गम’ और ‘लक्ष्य’ जैसी फिल्मों में साथ काम करने के बाद अब ऋतिक रोशन और अमिताभ बच्चन दोबारा एक फिल्म में साथ नजर आएंगे और मीडिया खबरों की माने तो वो फिल्म ‘धूम 3’ हो सकती है। जी हां, खबरों के अनुसार इन दो बड़े कलाकारों को यश राज बैनर ने फिर से अपने साथ काम करने के लिए मना लिया है।
बताया जा रहा है कि धूम 3 के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य आका विक्टर धूम की फैंचाइजी के किसी मुख्य अभिनेता को दोबरा इसके अगले भाग में लाने की कोशिश में हैं। गौरतलब है जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान फिल्म के अलग-अलग भाग में चोर की भूमिका निभा चुके हैं।
ये भी पढ़ें- सुजैन खान ने आखिरकार अपनी शादी की अफवाहों पर दिया जवाब
मीडिया खबरों की माने तो फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि अभी नहीं पता कि विक्टर फिल्म को लेकर क्या रणनीति बना रहे हैं, लेकिन इन दोनों कलाकारों ने फिल्म साइन कर ली है। अब देखना ये होगा कि क्या बिग बी और ऋतिक फिल्म में आमने-सामने होंगे या एक ही टीम में।
इससे पहले सलमान खान और शाहरुख खान का नाम भी फिल्म में चोर की भूमिका के लिए सामने आ चुका है लेकिन इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई थी। फिलहाल ऋतिक निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म मोहनजोदाड़ो की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं बिग बी फिल्म ‘वजीर’ में देखेंगे।
जो भी हो, इस खबर से धूम 4 और बड़ी और बेहतर नज़र आ रही है। और अगर ऐसा होता है तो बॉक्स आफिस पर इसकी कमाई के नए रिकॉर्ड्स तो बनना तय है।
Latest Bollywood News