नई दिल्लीः आखिर वो दिन आ ही गया जिसका आप सब बेसबरी से इंतज़ार कर रहे थे। IIFA 2015 का ग्रेंड फिनाले आज शाम को होना है और जहां एक तरफ प्रत्याशी नर्वस है वहीं कई बॉलीवुड कलाकार आज शाम को अपनी धमाकेदार पर्फार्मेंस की रिहर्सल में जुटे है।
मलेशिया में हो रहे इस रंगारंग कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। अवार्ड के होस्ट अर्जुन कपूर-रणवीर सिंह खूब मस्ती करते देखें गए थे वहीं सोनाक्षी सिन्हा भी अपने डांस ग्रुप के साथ खूब नाच-गाना कर रही है।
अर्जुन कपूर-रणवीर सिंह की रिहर्सल को देखते हुए तो लग रहा है को वो कोई कसर नहीं छोड़ेगे इस शाम को यादगार बनाने के लिए।
रिहर्सल के दौरान शाहिद कपूर ने अपना सेल्फी प्रेम दिखाते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की।
ह्रितिक रोशन, परिणीति चोपड़ा, जैकलीन फर्नांडीज सहित कई कलाकारों के यहां पर्फार्मेंस देने की उम्मीद है। आगे देखिए कैसी चल रही है इनकी तैयारी।
Latest Bollywood News