नई दिल्लीः आखिर वो दिन आ ही गया जिसका आप सब बेसबरी से इंतज़ार कर रहे थे। IIFA 2015 का ग्रेंड फिनाले आज शाम को होना है और जहां एक तरफ प्रत्याशी नर्वस है वहीं कई बॉलीवुड कलाकार आज शाम को अपनी धमाकेदार पर्फार्मेंस की रिहर्सल में जुटे है। मलेशिया में हो रहे इस रंगारंग कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। अवार्ड के होस्ट अर्जुन कपूर-रणवीर सिंह खूब मस्ती करते देखें गए थे वहीं सोनाक्षी सिन्हा भी अपने डांस ग्रुप के साथ खूब नाच-गाना कर रही है। अर्जुन कपूर-रणवीर सिंह की रिहर्सल को देखते हुए तो लग रहा है को वो कोई कसर नहीं छोड़ेगे इस शाम को यादगार बनाने के लिए। रिहर्सल के दौरान शाहिद कपूर ने अपना सेल्फी प्रेम दिखाते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। ह्रितिक रोशन, परिणीति चोपड़ा, जैकलीन फर्नांडीज सहित कई कलाकारों के यहां पर्फार्मेंस देने की उम्मीद है। आगे देखिए कैसी चल रही है इनकी तैयारी। कोरियोग्राफर श्यामक डावर के ग्रुप के साथ फोटो खिंचवाते रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर। शाम को सेरेमेनी को होस्ट करने के अलावा ये दोनों एक डांस पर्फार्मेंस भी देंगे। रणवीर-अर्जुन आज सुबर 4 बजे तक तैयारियों में जुटे हुए थे। 'गुंडे' फिल्म के ये दो कलाकार आज की शाम में हंसी का तड़का डालेंगे। लेकिन उम्मीद है के 'AIB roast' जैसा वो कुछ न बोले। तेवर की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी खूब जान लगाकर तैयार करती दिख रहीं हैं। 'हैदर' अभिनेता शाहिद कपूर रिहर्सल के दौरान सेल्फी लेेते हुए देखे जा सकते है। अब तक 2015 के लगभग सारे अवार्ड फंक्शन्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब जीत चुके है। उम्मीद है कि वो आज भी जीत दर्ज करेंगे। श्यामाक डावर और उनके ग्रुप के साथ तस्वीर खिंचवाती सोनाक्षी सिन्हा।