A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या कंगना रनाउत बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार बनने की राह पर हैं...'

क्या कंगना रनाउत बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार बनने की राह पर हैं...'

नई दिल्लीः अगर आधुनिक हिंदी फ़िल्म के इतिहास पर नज़र डालें तो ऐसी अनगिनत फ़िल्में मिल जाएंगी जिन्होने किसी न किसी रुप में इतिहास में जगह बनाई है। ये फ़िल्में अपने कलात्मक तेवर और बेजोड़

इसी कड़ी में अब एक और नाम जुड़़ता है और वो है कंगना रनाउत। इस अदाकारा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अभिनय की दुनिया में सिर्फ़ और सिर्फ़ अभिनय ही मायने रखता है।

कंगना रनाउत दरअसल तब्बू और विद्या बालन से ज़रा अलग हैं। कंगना शायद पहली ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने महिला प्रधान फिल्में जो कि बहुत कम बजट की थी उनमे काम किया और वो बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार साबित हुई। फिल्म हॉल से निकल कर लोगों की ज़बान पर बस एक ही नाम रहा कंगना रनाउत।  

फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है और आज की कमाई को जोड़कर फिल्म 100 करोड़ रूपए के क्लब में शामिल हो गई है। ये चमत्कार नहीं बल्कि कई क्वालिटी चीजों का मेल है जिसकी वजह से ये फिल्म इतनी सफलता हासिल कर रही है।

Latest Bollywood News