पिछले वर्ष आई क्वीन ने उनके और हिंदी सिनेमा में बदलाव की कहानी लिखी। फिल्म ने कमाई के मामले में भले ही शूरूआत धीरे की हो लकिन जब इसने रफ्तार पकड़ी तो रूकने का नाम ही नहीं लिया।
फिल्म ने कंगना रनाउत को जिसे अब तक ज्यादा लोगों ने अभिनय के मामले में गंभीरता से नहीं लिया था उसे टॉप एक्ट्रेसेंस में लाकर खड़ा कर दिया। वो भी न सिर्फ कमाल के अभिनय की वजह से बल्कि कमर्शियल पहलू की वजह से भी।
नतीजा इसका ये था कि तनु वेड्स मनु जो 2011 में एक अच्छी फिल्म होने के बावजूद बहुत कमाई नहीं कर पाई थी, उसके सीक्वेल के लिए लोगों ने समीक्षकों की राय का इंतजार तक नहीं किया और बड़ी तादाद में सिनेमा घरों का रूख किया।
Latest Bollywood News