A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कपूर एण्ड संस' के पोस्टर में मस्ती के मूड मे आलिया-सिद्धार्थ

'कपूर एण्ड संस' के पोस्टर में मस्ती के मूड मे आलिया-सिद्धार्थ

नई दिल्ली : शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म कपूर एण्ड संस का पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्हो्त्रा, फवाद खान और फिल्म के बाकी मुख्य

alia bhatt- India TV Hindi
alia bhatt

नई दिल्ली : शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म कपूर एण्ड संस का पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्हो्त्रा, फवाद खान और फिल्म के बाकी मुख्य कलाकार खूब मस्ती  करते हुए नजर आ रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शन ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसके साथ लिखा, "कपूर एण्ड संस ने जन्मदिन पार्टी रखी है, क्या आप इन्हें जवॉइन नहीं करना चाहोगे?"

इसे भी पढ़े: आलिया संग रिश्तों पर सिद्धार्थ ने आखिरकार कह ही दी ये बात

हाल ही में ऋषि कपूर का लुक भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। एक तस्वीर में ऋषि का मेकअप होते हुए दिख रहा था और दूसरी तस्वीर में उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो गया था। फिल्म में 85 साल के बूढ़े आदमी जैसा दिखने के लिए ऋषि को एक महीने तक दिन के करीब 5 घंटे अपने मेकअप के लिए देने पड़ते थे। इस मेकअप पर लगभग डेढ़ करोड़ का खर्चा हुआ है।

alia bhatt

फिल्म में ऋषि, आलिया के क्यूट दादा जी के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म पाकिस्तान के सुपरस्टार फवाद खान एक अलग किरदार में नजर आएंगे। इनके अलावा आलिया और सिद्धार्थ एक बार फिर से साथ में पर्दे पर रोमांस करते हुए दिखेंगे। 

इससे पहले इन दोनों को फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में साथ देखा गया था। इसी फिल्म से इन दोनों ने बॉलीवुड में कदम रखा था। खबरे हैं कि आलिया और सिद्धार्थ इन दिनों रियल लाइफ में भी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News