मुंबई: 21 जनवरी से जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल शुरू हो गया हैं। फेस्टिवल का पहला दिन एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एंकर करण जौहर के नाम रहा। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में फिल्म निर्माता करण जौहर ने देश में लोकतंत्र पर सवाल उठाते हुए असहिष्णुता के मुद्दे को फिर से उठाया है। असहिष्णुता को लेकर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर- प्रोड्यूसर करण जौहर ने असहिष्णुता पर बड़ा बयान दिया है। करण ने कहा है कि मन की बात कहना भारत में सबसे मुश्किल है। उनका कहना है कि, ‘फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन भारत में सबसे बड़ा जोक है और डेमोक्रेसी उससे भी बड़ा मजाक है’।इसे भी पढ़े:असहिष्णुता पर बंटे कलाकार: कुछ बोले माहौल खराब, कुछ बोले सब कुछ ठीक करण का मानना है कि, 'आप अपनी जिंदगी के बारे में बोलने पर भी जेल में जा सकते हैं, तो फिर अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब ही क्या है? इसका मतलब तो यह हुआ कि अभिव्यक्ति की आजादी हमारे देश में सबसे बड़ा मजाक है और लोकतंत्र दूसरा बड़ा मजाक'।करण के अनुसार अगर कोई शख्स एक पब्लिक फिगर है तो वो खुलकर अपने मन कि बात कहीं नहीं कह सकता। जाहिर है उनका इशारा आमिर खान के विवाद की तरफ था। करण ने कहा, 'मैं एक फिल्म मेकर हूं, लेकिन जब भी फिल्में बनता हूं तो डरता हूं कि कहीं कोई मेरे खिलाफ किसी बात से नाराज होकर लीगल नोटिस न जारी कर दे। यहां जयपुर से वापस जाने के बाद भी मेरे खिलाफ कोई लीगल नोटिस आ सकता है।यह सब कहने के बाद मैं भी अब एक एफआईआर किंग हूं'।अगली स्लाइड में देखिये करण की माँ का डर:लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंचे करण जौहर ने अपनी पहली सक्सेस फिल्म 'कुछ कुछ होता है’ का एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए कहा कि जब ‘कुछ कुछ होता है’ का प्रीमियर रखा तो मेरी मां के पास अंडरवर्ल्ड से फोन आया कि आपका बेटा जो पिंक शर्ट में है, उसको हम मार देंगे अगर आपने हमें पैसे नहीं दिए तो। शुरुआत में करण ने 'फ्रीडम ऑफ स्पीच' और 'डेमोक्रेसी' को मजाक बताया। करण का कहना था की फिल्म को रिलीज करने में हमेशा कोई न कोई मुश्किल आती है। फिल्म में भाषा और संवाद को हमेशा ध्यान में रखना होता है सेंसर से पास करवाने तक कई प्रतिबंधों का सामना करना पड़ता है।सेंसर की एक कमेटी आपत्तियों को हाईलाइट करती है और जब हम सुधार करके वापस सेंसर में जाते हैं, फिर नए हाईलाइट सामने आ जाते हैं।शाहरुख़,आमिर के बाद अब करण जौहर ने असहिष्णुता पर बयान दिया है,देखते है करण के इस बयान पर देश की क्या प्रतिक्रिया होगी।अगली स्लाइड : करण ने जेएलएफ में दिया बड़ा बयान देखें वीडियो