अनुपमा कुमारी
नई दिल्ली:- कैटरीना कैफ 'फितूर' और ‘बार-बार देखो’ के साथ साल 2016 में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी करने जा रही हैं। इतना ही नहीं इस साल रणबीर कपूर के साथ उनकी ‘जग्गा जासूस’ भी रिलीज होने जा रही है,दोनों का रियल लाइफ में रोमांस अपने चरम पर है, ऐसे में एक साथ बड़े परदे पर भी यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है।
इसे भी पढ़े: कैटरीना पर छाया “फितूर”, ये गाना आपका दिल छू लेगा
12 फरवरी को उनकी फिल्म ‘फितूर’ रिलीज हो रही है,यह एक रोमांटिक फिल्म है जिसमें कैटरीना बेहतरीन रोल में आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी।अरिजीत सिंह की आवाज में रिलीज हुआ फिल्म का पहला गाना 'ये फितूर मेरा' पहले ही लोगों की जुंबा पर चढ़ चुका है। इस फिल्म की कहानी चार्ल्स डिकंस के उपन्यास ‘द ग्रेट एक्सपेक्टेशन’ से प्रेरित बताई जा रही है।
‘बार-बार देखो’ में कैटरीना का दमदार रोल
नित्या मेहरा के निर्देशन में बन रही ‘बार बार देखो’ से कैटरीना को बहुत उम्मीदें है,इस फिल्म में वे एक बहुत ही दमदार रोल में हैं,फिल्म में कैटरीना के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। फिल्म ‘बार-बार देखो’ पहले 'कल किसने देखा' नाम से बन रही थी जिसे अब बदलकर ‘बार-बार देखो’ कर दिया गया है। फिल्म को एक यूनिक लव स्टोरी बताया जा रहा है जिसकी पटकथा 30 साल से लेकर 60 साल की उम्र तक की लव स्टोरी को बयां करती है।
रणबीर कपूर के साथ 'जग्गा जासूस' में आएंगी नजर
इन दो फिल्मों के अलावा रणबीर कपूर के साथ उनकी बहुचर्चित फिल्म जग्गा जासूस भी इस साल रिलीज होगी। हालांकि इस फिल्म की रिलीज को लेकर पहले बहुत कयासबाजी हो चुकी है लेकिन 2016 में इसका बॉक्स ऑफिस में आना तय है।
Latest Bollywood News