नई दिल्ली:- अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'फितूर' का टाइटल ट्रैक 'ये फितूर मेरा' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया है। इस गाने में आदित्य और कैटरीना के बचपन से बड़े होने तक के सभी लम्हों को दिखाया गया है। आदित्य पेंटिंग करते हुए कैटरीना के साथ बिताए हुए पलों को याद करते रहते हैं। गौरतलब है कि ‘फितूर’ फिल्म इस साल वेलेंटाइन्स डे के मौके पर 12 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
इसे भी पढ़े:- आदित्य पर छाया बॉडी स्कल्पटिंग का फितूर
स्वानंद किरकिरे के बोल को अमित त्रिवेदी ने संगीत में शानदार तरीके से पिरोया है। इसे अरिजीत सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। यह फिल्म 'चार्ल्स डेक्कन' की किताब 'ग्रेट एक्सपेक्टेशन्स' पर आधारित है। इस फिल्म में कैटरीना और आदित्य पहली बार साथ काम करते हुए नजर आएंगे। सूत्रों के अनुसार फिल्म में दोनों की कैमेस्ट्री काफी शानदार नजर आ सकती है। जानकारी के मुताबिक 'फितूर' की शूटिंग श्रीनगर, शिमला और पोलैंड में की गई है।
कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर के अलावा फिल्म में तब्बू भी अह्म किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में तब्बू ने बेगम हजरत का किरदार निभाया है। कुछ वक्त पहले ही फिल्म में निभाए उनके किरदार का लुक भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। जिसमें उन्हें देखकर कहा जा सकता था कि वह एक दमदार किरदार को निभाने के लिए बिलकुल तैयार हैं।
आदित्य को इससे पहले 2014 में आई फिल्म 'दावत-ए-इश्क' में देखा गया था उसके बाद वह अब इस फिल्म में नजर आने वाले हैं।
अगली स्लाइड में देखिए कैटरीना-आदित्या का 'ये फितूर मेरा'