1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में शनिवार को कैसा रहेगा मौसम का हाल, अचानक बदल गया है मिजाज

यूपी में शनिवार को कैसा रहेगा मौसम का हाल, अचानक बदल गया है मिजाज

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jun 12, 2026 05:52 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 05:52 pm IST

यूपी का मौसम बदल चुका है। गर्मी से कुछ राहत मिली है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो रही है। इतना ही नहीं आंधी भी आ रही है। आने वाले कुछ और दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

Rain in Uttar Pradesh- India TV Hindi
यूपी में इस वक्त बीच बीच में बारिश हो रही है, जिससे तापमान गिरा है। Image Source : PTI

यूपी के मौसम में इस वक्त बदलाव नजर आ रहा है। तापमान में हल्की सी गिरावट आई है। कुछ जगह आंधी और बारिश भी हुई है। हालांकि अभी इतनी झमाझम बारिश नहीं हो रही है  कि जो सराबोर कर दे, लेकिन थोड़ी सी राहत तो मिली ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर प्रदेश में अभी मानसून ने दस्तक नहीं दी है, केवल प्री मानसूनी बारिश हो रही है। इस बीच अच्छी खबर ये है कि जल्द ही मानसून आने को है और उसके बाद जबरदस्त बारिश की उम्मीद की जा सकती है। 

यूपी में आएगी तापमान में गिरावट, आंधी और तेज हवा का दौर रहेगा जारी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस वक्त मौसम बदल चुका है। आने वाले कुछ और दिन ऐसा ही रहने का अनुमान है। प्री-मानसून की गतिविधियां  शुरू हो चुकी हैं, जो आगे भी जारी रहेंगी। आने वाले दिनों में भी तापमान में थोड़ी सी गिरावट आने की संभावना है। बादलों की आवाजाही यूं ही जारी रहेगी। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी और गरज चमक के साथ छींटें पड़ने की उम्मीद जताई गई है। तेज हवा और आंधी का दौर जारी रह सकता है। 

पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बारिश की संभावना

शनिवार यानी 13 जून को पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। दरअसल प्रदेश में मानसून सबसे पहले यहीं से प्रवेश करता है। इसलिए यहां पहले बारिश होगी, उसके बाद बाकी पूरे प्रदेश में फैल जाएगा। वहीं अगर पश्चिमी यूपी की बात की जाए तो यहां पर बारिश तो नहीं होगी, लेकिन धूलभरी आंधी जरूर संभव है। वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज और  लखनऊ में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और आगरा में बारिश की उम्मीद है। प्रदेश में शनिवार को अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री तक रहेगा। 

up weather forecast in saturday
Image Source : INDIA TVयूपी में शनिवार को कैसा रहेगा मौसम

अगले 10 से 12 दिन में आ जाएगा मानसून

इस बीच आपको फिर से याद दिला दें कि यूपी में मानसून आने की तारीख 18 से 20 जून के आसपास होती है। पता चला है कि अभी मानसून दो तीन दिन की देरी से चल रहा है। यानी फिर भी 22 से 23 जून तक ठीकठाक बारिश शुरू हो जाएगी। जैसा कि हमने पहले ही बताया कि पूर्व यूपी में पहले बारिश होगी। इस वक्त मानसून मजबूत हो रहा है। बंगाल की खाड़ी ओर अरब सागर में नमी बढ़ना शुरू हो चुकी है। ये एक अच्छी खबर है। यानी जल्द ही भयंकर गर्मी से राहत की उम्मीद की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 

Video: गोरखधाम एक्सप्रेस के आगे कूदा रेलवे वेंडर, बचाने के लिए सिपाही भी कूद गया, वो तो बच गया, पर शख्स नहीं बच सका

सोशल मीडिया पर दोस्ती और निवेश के नाम पर ठग लिए 1.01 करोड़ रुपये, यूपी पुलिस ने 1 शातिर को दबोचा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।