1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आदित्य पर छाया बॉडी स्कल्पटिंग का फितूर

आदित्य पर छाया बॉडी स्कल्पटिंग का फितूर

 Written By: IANS
 Published : Jan 02, 2016 01:12 pm IST,  Updated : Jan 02, 2016 07:04 pm IST

आदित्य ने अपनी फिल्म 'फितूर' के लिए बॉडी स्कल्पटिंग की है, जिसके लिए आदित्य को जी तोड़ मेहनत करनी पड़ी।

aditya body sclupting- India TV Hindi
aditya body sclupting

मंबई :- फिल्म 'वास्तव' के संजय दत्त का गठीला बदन याद तो होगा ही या फिर सलमान खान का 'ओ ओ जाने' में बिना शर्ट का डांस। यही हिंदी सिनेमा के दो माइल स्टोन हैं जहां से शरीर के कसावट को अभिनेताओं ने गंभीरता से लिया। फिर 'कहो ना प्यार है' में रितिक रोशन और 'गजनी' में आमिर खान के पैक्स ने युवाओं को जिम में जाने के लिए मजबूर कर दिया। फिटनेस के लिए नहीं पैक्स बनाने के लिए।

इसे भी पढ़े:- 'फितूर' का पोस्टर जारी, दिलकश अंदाज में नजर आईं कैटरीना

करीब दो दशक तक चले पैक्स के मिथ को शायद आदित्य राय कपूर अब तोड़ने वाले हैं। आदित्य ने अपनी फिल्म 'फितूर' के लिए बॉडी स्कल्पटिंग की है, जिसके लिए आदित्य को जी तोड़ मेहनत करनी पड़ी। या यूं कहें कि फितूर सवार था, अपने आप को किरदार के अंदर डालने के लिए। पर हां एक बार उनके इस लुक को युवा दर्शक देखेंगे तो वे जरूर बॉडी स्कल्पटिंग को गंभीरता से लेंगे।

बॉडी स्कल्पटिंग यानी अपने शरीर को गढ़ना। नियमित अभ्यास और कसरत से। अमूमन इसमें शरीर के साथ ज्यादा वजनों का खेल नहीं होता जैसा कि बॉडी बिल्डिंग में होता है। देसी कसरत और दौड़ भाग, खाने में संतुलन। कश्मीरी लड़के के लुक के लिए ये जरूरी था, क्योंकि कश्मीर के युवाओं की काया पहाड़ों के कारण टोंड ही रहती है, क्योंकि कहां इन्हीं जगहों के आसपास घूमती है। ये हम नहीं सूत्र कह रहे हैं।

खैर! बात फिल्म की करें तो आदित्य के साथ पहली बार कैटरीना कैफ हैं। कद-काठी और चमड़ी दोनों की करीब समान होने से ऑन स्क्रीन इनका एपीयरेंस गजब का लग रहा है। जैसा कि आमसूत्र नाम के एक टीवीसी में देखा था। 12 मिनट के टीवीसी और करीब 2 घंटे के फिल्म में काफी अंतर होता है, जिसे दोनों ने जमकर जीया है।

अगली स्लाइड में देखें आदित्य-कैटरीना का 'फितूर लुक'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन