1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'फितूर' का पोस्टर जारी, दिलकश अंदाज में नजर आईं कैटरीना

'फितूर' का पोस्टर जारी, दिलकश अंदाज में नजर आईं कैटरीना

 Published : Dec 30, 2015 05:11 pm IST,  Updated : Dec 30, 2015 05:12 pm IST

अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'फितूर' का पोस्टर जारी किया जा चुका है। फिल्म कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

katrina- India TV Hindi
katrina

नई दिल्ली: अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'फितूर' का पोस्टर जारी किया जा चुका है। फिल्म कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म के इस पोस्टर में कैटरीना के लाल रंग के बाल और सफेद रंग की ड्रेस में लकड़ी के एक पुल पर खड़ी नजर आ रही हैं। इसके अलावा फिल्म के पोस्टर पर "ये इश्क नहीं आसान" टैग लाइन लिखी हुई नजर आ रही है। इससे कम से कम इतना तो जाहिर है कि फिल्म में दर्शकों को एक लव स्टोरी देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर 4 जनवरी 2016 को रिलीज किया जाएगा।

इसे भी पढ़े:- कैटरीना कैफ को रणबीर के साथ काम करने में हुई मुश्किल

इस फिल्म में कैटरीना और आदित्य पहली बार साथ काम करते हुए नजर आएंगे। सूत्रों के अनुसार फिल्म में दोनों की कैमेस्ट्री काफी शानदार नजर आ सकती  है। ये फिल्म चार्ल्स डिकेंस की नोवेल 'ग्रेट एक्सपेक्टेशंस' पर आधारित है। जानकारी के मुताबिक 'फितूर' की शूटिंग श्रीनगर, शिमला और पोलैंड में की गई है। कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय के अलावा फिल्म में तब्बू भी अह्म किरदार में नजर आने वाली हैं। आदित्य को इससे पहले 2014 में आई फिल्म 'दावत-ए-इश्क' में देखा गया था उसके बाद वह अब इस फिल्म में नजर आने वाले हैं।

fitoor
fitoor

खबरों के अनुसार वह इस फिल्म में तीन अलग-अलग रुपों में दिखाई देंगे। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपनी बॉडी पर कड़ी मेहनत की है। अगले साल वेलेंटाइन्स डे के मौके पर 12 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन