1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'प्रेग्नेंट नहीं हूं, पेट में ट्यूमर है..' सालों से अंदर पनप रही बीमारी, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द

'प्रेग्नेंट नहीं हूं, पेट में ट्यूमर है..' सालों से अंदर पनप रही बीमारी, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 17, 2024 02:40 pm IST,  Updated : May 17, 2024 02:40 pm IST

लोकप्रिय मराठी एक्ट्रेस कृतिका गायकवाड़ के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। अभिनेत्री ने इस पोस्ट में अपने अंदर सालों से पनप रही जानलेवा बीमारी के बारे में बताया है, जिसके बारे में जानकर अभिनेत्री के फैंस टेंशन में हैं।

krutika gaikwad- India TV Hindi
कृतिका गायकवाड़ ने बताया क्या है फायब्रॉइड ट्यूमर। Image Source : INSTAGRAM

कृतिका गायकवाड़ मराठी सिनेमा का जाना-माना नाम हैं। कृतिका ने बंदिशला, विठ्ठुला, आशियाना और धूमस जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा कृतिका ने शुभ विवाह जैसे धारावाहिक में भी काम किया है। कृतिका किसी ना किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन, एक्ट्रेस इन दिनों एक पोस्ट के चलते चर्चा में हैं, जिसमें उन्हें साफ करना पड़ा कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं। दरअसल, कृतिका ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका पेट निकला हुआ दिखाई दे रहा है। एक पल को देखकर तो यही लग रहा है कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं। लेकिन, अभिनेत्री ने साफ किया है कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं, बल्कि एक गंभीर बीमारी के चलते उनके पेट का ये हाल हुआ है।

कृतिका के पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता

कृतिका के इस पोस्ट ने उनके फैंस की भी चिंता बढ़ा दी है। कृतिका ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपना पेट दिखाते हुए अलग-अलग तरह से पोज कर रही हैं और तरह-तरह के मुंह बना रही हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि कृतिका ने बताया कि वह एक गंभीर बीमारी की चपेट में हैं। एक्ट्रेस ने लिखा- 'नहीं, मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। ये यूटरीन फायब्रॉइड्स की वजह से हुआ है। ये सालों से मेरे अंदर पनप रहा था।'

प्रेग्नेंट नहीं हूं

इसी के साथ कृतिका ने फैंस को ये भी बताया कि यूटरीन फायब्रॉइड्स क्या है। अभिनेत्री ने बताया कि ये कैंसर नहीं है, लेकिन एक ट्यूमर है। फायब्रॉइड मांसपेशियों का ट्यूमर है, जो यूटरस की दीवार में बढ़ते हैं। साथ ही कहा कि फायब्रॉइड्स के साथ रहना उनके लिए बेहद मुश्किल हो रहा है।

क्या है फायब्रॉइड?

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'फाइब्रॉएड मांसपेशीय ट्यूमर हैं जो गर्भाशय की दीवार में बढ़ते हैं। फाइब्रॉएड लगभग हमेशा सौम्य (कैंसरयुक्त नहीं) होते हैं। फाइब्रॉएड वाली सभी महिलाओं में लक्षण नहीं होते हैं। जिन महिलाओं में लक्षण होते हैं, उन्हें अक्सर फाइब्रॉएड के साथ रहना मुश्किल लगता है। कुछ को दर्द और भारी मेंस्ट्रुअल ब्लीडिंग होती है। इनमें से कुछ ग्रोथ इतनी छोटी हैं कि आँखों से नहीं देखी जा सकतीं। अन्य अंगूर के आकार या उससे भी बड़े हो सकते हैं। एक फाइब्रॉएड जो बहुत बड़ा हो जाता है वह गर्भाशय के अंदर और बाहर को हानि पहुंचा सकता है। चरम मामलों में, कुछ फाइब्रॉएड इतने बड़े हो जाते हैं कि श्रोणि या पेट के क्षेत्र को भर देते हैं। वे किसी व्यक्ति को गर्भवती दिखा सकते हैं।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन