1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. फ्रांस में यहूदियों के प्रार्थना स्थल को आग के हवाले करने वाला था बंदूकधारी, पुलिस ने संदिग्ध को पहले ही कर दिया ढेर

फ्रांस में यहूदियों के प्रार्थना स्थल को आग के हवाले करने वाला था बंदूकधारी, पुलिस ने संदिग्ध को पहले ही कर दिया ढेर

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : May 17, 2024 02:47 pm IST,  Updated : May 17, 2024 02:47 pm IST

फ्रांस पुलिस ने यहूदियों के प्रार्थनास्थल पर आग लगाने की योजना बना रहे बंदूकधारी को मारकर ढेर कर दिया है। हमलावर ऐसे वक्त में यहूदियों के धार्मिक स्थल पर हमला करने वाला था, जब फ्रांस के कैलेडोनिया में आपातकाल चल रहा है।

फ्रांस पुलिस (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
फ्रांस पुलिस (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : REUTERS

पेरिस: फ्रांस में यहूदियों के प्रार्थना पर बड़ा हमला होने वाला था, मगर पुलिस ने उससे पहले ही हमलावर का काम तमाम कर दिया। फ्रांस की पुलिस ने नॉरमैंडी के रूएन में यहूदियों के एक प्रार्थना स्थल में आग लगाने का षड्यंत्र रच रहे एक सशस्त्र संदिग्ध को शुक्रवार तड़के गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। देश के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ के माध्यम से जानकारी दी कि सशस्त्र व्यक्ति को मार गिराया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘रूएन में राष्ट्रीय पुलिस अधिकारियों ने आज सुबह एक हथियारबंद व्यक्ति को मार गिराया जो शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल में जाहिर तौर पर आग लगाना चाहता था। मैं तुरंत कार्रवाई करने और अधिकारियों के साहस के लिए उन्हें बधाई देता हूं।’’ गृह मंत्री ने और कोई जानकारी नहीं दी। फ्रांस में इजराइल-हमास युद्ध को लेकर तनाव एवं गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। पश्चिमी यूरोप में सबसे अधिक यहूदी और मुस्लिम आबादी वाले देश में यहूदी विरोधी घटनाएं बढ़ी हैं।

फ्रांस के न्यू कैलेडेनिया में लगा है आपातकाल

फ्रांस की सरकार ने बुधवार को न्यू कैलेडोनिया में कम से कम 12 दिन के लिए आपातकाल लागू करने की घोषणा कर दी है। इससे पूरे देश में हलचल मच गई है। इस कदम के पीछे फ्रांस सरकार का मकसद प्रशांत क्षेत्र में जारी विरोध-प्रदर्शनों को काबू करने के लिए पुलिस को और अधिक शक्तियां प्रदान करना है। बता दें कि न्यू कैलेडोनिया में जारी हिंसक प्रदर्शन में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस सरकार की प्रवक्ता प्रिस्का थेवेनोट ने बुधवार दोपहर को पेरिस में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आपातकाल लागू करने के फैसले की घोषणा की। फ्रांसीसी मीडिया में आईं खबरों के अनुसार, सोमवार से 130 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। न्यू कैलेडोनिया को लोग आजादी की मांग कर रहे हैं। (एपी) 

यह भी पढ़ें

नेपाल के प्रधानमंत्री 'प्रचंड' के सामने चौथी बार आई विश्वास मत हासिल करने की चुनौती, क्या बच पाएगी कुर्सी

उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, दक्षिण कोरियाई सेना ने किया दावा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश