खेल जगत के सबसे बड़े इवेंट में से एक फीफा वर्ल्ड कप का आगाज 12 जून से हो गया जिसमें पहला ओपनिंग मुकाबला मेक्सिको और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच में खेला गया। इस बार फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन इस बार अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा मिलकर संयुक्त रूप से कर रहे हैं, जिसमें सबसे ज्यादा मुकाबले यूएस में खेले जाएंगे। फुटबॉल फैंस फीफा वर्ल्ड कप का इंतजार काफी बेसब्री से करते हैं, जिसमें मैचों की टिकट के लिए सबसे ज्यादा इंतजार किया जाता है लेकिन इस बार पहले ही दिन स्थिति थोड़ी अलग देखने को मिली जिसमें साउथ कोरिया और चेज रिपब्लिक के बीच खेले गए मुकाबले स्टेडियम में हजारों सीट खाली रह गई। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह टिकट के दाम हैं जिनकी कीमत लगभग 1100 यूएस डॉलर यानी मौजूदा रुपये में कीमत देखी जाए तो 104646 रुपये तक पहुंच गई और इसकी वजह से 180000 टिकट रीसेल पोर्टल्स पर ही अटके रह गए।
टिकट की ऊंची कीमतों की वजह से बनी ये स्थिति
FIFA की अधिकांश कमाई सिर्फ चार साल में एक बार होने वाले इसी टूर्नामेंट से आती है। साल 1994 से लेकर अब तक फीफा को वर्ल्ड कप के आयोजन से काफी कमाई हुई है, जिसमें इस बार भी उन्हें काफी उम्मीद है। इसमें उनकी कमाई का प्रमुख जरिया टिकट बिक्री, हॉस्पिटेलिटी पैकेज, ब्रॉडकास्टिंग राइट्स, स्पॉन्सरशिप, लाइसेंसिंग जैसी चीजों से होती है। वहीं इस बार टिकट के दामों में काफी अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसका असर ओपनिंग डे में देखने को मिला। फीफा के लिए टिकट की कीमतों को लेकर लिया गया ये फैसला पहले ही दिन पूरी तरह से उल्टा पड़ता दिखाई दिया, जिसमें ग्वाडलजारा में साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक के बीच हुए मैच के दौरान हजारों सीटें खाली नजर आई। पिछली बार कतर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप के मुकाबले इस बार टिकट के दामों में पांच गुना तक बढ़ी है।
180000 टिकट रीसेल पोर्टल्स पर ही अटके
इस बार फुटबॉल वर्ल्ड कप के मैचों के लिए फीफा ने टिकट बेचने के लिए कीमतों में उतार-चढ़ाव वाले सिस्टम को अपनाया है, जिसमें टिकट के दाम एक समय 1100 यूएस डॉलर यानी मौजूदा रुपये में कीमत देखी जाए तो 104646 रुपये है। टिकट के दाम इतने महंगे होने की वजह से 180000 टिकट रीसेल पोर्टल्स पर ही अटके रह गए। टिकट नहीं सेल होने की वजह से आखिरी समय में इनकी कीमतों में भी कमी की गई लेकिन फिर भी सीटें खाली रह गई, जिसके बाद अब इस वजह से यूएस ऑफिशियल्स ने एंटी-ट्रस्ट जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें