1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना vs मनोज बाजपेयी vs दिलजीत, इस वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर दिखा 5 फिल्मों का मेला, जानें सबसे अधिक किसकी हो रही डिमांड

कंगना vs मनोज बाजपेयी vs दिलजीत, इस वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर दिखा 5 फिल्मों का मेला, जानें सबसे अधिक किसकी हो रही डिमांड

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 12, 2026 06:45 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 06:45 pm IST

इस वीकेंड दिलजीत दोसांझ, मनोज बाजपेयी और कंगना रनौत के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 5 फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन सभी की नजरें, 'मैं वापस आऊंगा', 'गवर्नर' और 'भारत भाग्य विधाता' पर टिकी हैं।

films- India TV Hindi
दिलजीत दोसांझ, मनोज बाजपेयी और कंगना रनौत। Image Source : IMDB

सिनेमाघरों के लिए यह हफ्ता बेहद हलचल भरा रहा है। एक तरफ जहां बड़े बजट के मसाला और एक्शन सिनेमा का बोलबाला रहता है, वहीं इस शुक्रवार 12 जून 2026 बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग जॉनर की 5 छोटी-बड़ी फिल्मों ने एक साथ दस्तक दी है। मनोज बाजपेयी की पॉलिटिकल थ्रिलर 'गवर्नर' से लेकर कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' तक, इन फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। सैक्निल्क और ट्रेड एनालिस्ट्स के शुरुआती आंकड़ों और बज के आधार पर जानते हैं कि पहले दिन किस फिल्म का पलड़ा भारी रहा और दर्शकों ने किसे अपनी पहली पसंद बनाया।

भारत भाग्य विधाता

26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल के मेडिकल स्टाफ और नर्स अंजलि कुल्थे की जांबाजी पर आधारित यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छू रही है।

बजट: लगभग ₹60 करोड़

पहले दिन की कमाई: फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी लेकिन सम्मानजनक शुरुआत की है। पहले दिन भारत में फिल्म करीब ₹1-2 करोड़ का नेट कलेक्शन कर सकती है। शाम 5 बजे तक फिल्म ने 0.44 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है, इसका नेट कलेक्शन अभी सिर्फ 37 लाख है। फिल्म के कुल 1403 शो आज चल रहे हैं। भावुक कहानी और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के चलते वीकेंड पर इसके कलेक्शन में बड़ी बढ़त की उम्मीद है। देशप्रेम और जज्बात से जुड़ी होने के कारण शुक्रवार दोपहर के बाद इसकी टिकट बुकिंग में थोड़ी तेजी देखी गई। फिल्म को लेकर दर्शकों का रिस्पांस अभी तक खास नहीं है। 

गवर्नर

मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा स्टारर यह एक ऐतिहासिक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है। मनोज बाजपेयी की दमदार अदाकारी और राजनीतिक दांवपेंचों से सजी कहानी इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसप है।

बजट: 70 करोड़

पहले दिन की कमाई : कंटेंट-ड्रिवन और गंभीर सिनेमा प्रेमियों को आकर्षित करते हुए फिल्म ने पहले दिन 5 बजे तक सिर्फ 44 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। नेट कलेक्शन 37 लाख रुपये है। पहले दिन फिल्म के 1020 शोज रखे गए हैं। उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर थोड़ी रफ्तार पकड़ेगी।

मैं वापस आऊंगा

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में हैं। विभाजन के दौर की पृष्ठभूमि पर बनी यह एक बेहद भावुक प्रेम कहानी है।  

बजट: 70 करोड़

पहले दिन की कमाई: दिलजीत दोसांझ की स्टार वैल्यू और इम्तियाज अली के प्रशंसकों के चलते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कामचलाऊ शुरुआत तो कर ली है। पहले दिन 5 बजे तक फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 0.57 करोड़ रुपये है। वहीं फिल्म का नेट कलेक्शन 0.48 करोड़ रुपये है। पहले दिन फिल्म के 1711 शो रखे गए हैं।

हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट

मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे अभिनीत यह फिल्म साल 2011 में आई सुपरहिट हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3D' का सीक्वल है।

बजट: 28 करोड़

पहले दिन की कमाई: हॉरर जॉनर के शौकीनों के चलते सिंगल स्क्रीन्स पर फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 5 बजे तक 1.18 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। नेट कलेक्शन करीब 1 करोड़ है। ये आंकड़े 2 करोड़ के पर जाने की उम्मीद है। पहले दिन फिल्म के 2000 से ज्यादा शोज हैं। थ्री-डी (3D) इफेक्ट्स और हॉरर के शौकीन दर्शकों ने शाम और रात के शो के लिए अच्छी खासी बुकिंग शुरू की है।

हीर सारा

मानवी गागरू और पत्रलेखा स्टारर यह एक महिला-केंद्रित रोड-ट्रिप ड्रामा फिल्म है, जिसमें इंदौर से पुडुचेरी तक के सफर को दिखाया गया है।

बजट: अनडिस्क्लोज्ड

पहले दिन की कमाई : सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज होने के कारण फिल्म की शुरुआत धीमी रही। पहले दिन इसने करीब ₹20 से ₹40 लाख तक का ही बिजनेस कर पाएगी।  

कौन निकला सबसे आगे?

किसका रहा बोलबाला? अगर ओपनिंग डे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और एडवांस बुकिंग के ट्रेंड्स को देखें तो इस हफ्ते 'मैं वापस आऊंगा' (दिलजीत दोसांझ), 'गवर्नर' (मनोज बाजपेयी) और 'भारत भाग्य विधाता' (कंगना रनौत) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। जहां दिलजीत की फिल्म को अपनी स्टार पावर और संगीत का फायदा मिल रहा है, वहीं कंगना की फिल्म को अपनी सच्ची, देशभक्ति और भावनाओं से ओत-प्रोत कहानी के कारण दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है। पॉलिटिकल और हिस्टॉरिकल ड्रामा के शौकीनों के लिए मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' भी एक मजबूत विकल्प बनकर उभरी है। फिर भी पहले दिन की कमाई के अनुसार मिमोह चक्रवर्ती की फिल्म सबसे आगे हैं।

ये भी पढ़ें: रियल लाइफ में कौन हैं Bharat Bhhagya Viddhaata की नर्स? आतंकियों की बंदूकों के आगे बनीं ढाल, बचाई थी 20 प्रेग्नेंट महिलाओं की जान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन