A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: OMG! कीथ बीच में ही जा रहे है 'बिग बॉस' का घर छोड़कर

Bigg Boss 9: OMG! कीथ बीच में ही जा रहे है 'बिग बॉस' का घर छोड़कर

नई दिल्ली:- 'बिग बॉस 9 डबल ट्रबल' के प्रतिभागी कीथ सेक्वेरा को बिग बॉस का घर बीच में ही छोड़कर जोना पड़ रहा है। जी नहीं, उन्हें किसी लड़ाई-झगड़े या दबसलूकी के कारण नहीं बल्की

कीथ बीच में ही जा रहे...- India TV Hindi
कीथ बीच में ही जा रहे है 'बिग बॉस' का घर छोड़कर

नई दिल्ली:- 'बिग बॉस 9 डबल ट्रबल' के प्रतिभागी कीथ सेक्वेरा को बिग बॉस का घर बीच में ही छोड़कर जोना पड़ रहा है। जी नहीं, उन्हें किसी लड़ाई-झगड़े या दबसलूकी के कारण नहीं बल्की उनके घर में कोई एमरजेंसी आ गई है जिसकी वजह से कीथ को घर छोड़कर जाना पड़ रहा है।

दरअसल शुक्रवार के एपीसोड में बिग बॉस ने कीथ को बताया कि उनके भाई का देहांत हो गया है। इसके बाद कीथ ने शो को बीच में ही छोड़कर जाने का फैसला लिया। कीथ घर से बाहर जाने से पहले शो की प्रतिभागी और गर्लफ्रेंड रोशेल से मिले।

इसे भी पढ़े:- Bigg Boss 9: कीथ और रोशेल दिखे पूल में रोमांस करते हुए
 

कीथ के घर से निकल जाने के बाद रोशेल घर में काफी अकेली पड़ जाएंगी। उन्हें कीथ के साथ ही ज्यादा बातचीत करते हुए देखा जाता है।

शो में कीथ की वापसी होगी या नहीं इसके बारे में भी अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

बिग बॉस के घर में इन प्रतिभागियों की एंट्री जोड़ियों में करवाई गई थी। कीथ की जोड़ी मंडाना के साथ बनाई गई थी। इसी वजह से कीथ और मंडाना एक दूसरे के करीब भी आने लगे थे जिसकी वजह से रोशेल काफी परेशान हो गई थीं। लेकिन बाद में कीथ और रोशेल के बीच सब ठीक होता हुआ नजर आने लगा था।

Latest Bollywood News