मुंबई: 17वें जियो एमएएमआई मुंबई फिल्मोत्सव का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। इस फिल्मोत्सव में नवाजुद्दीन सिद्दीकी 'हरामखोर', 'चौथी कूट' और 'तितली' जैसी फिल्मों ने शीर्ष पुरस्कारों पर कब्जा जमाया।
फिल्मोत्सव के समापन समारोह में सम्मानित अतिथि के तौर पर शामिल हुए सुपरस्टार सलमान खान ने कहा, "माफी मांगता हूं कि उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो पाया, लेकिन अगली बार यह गलती नहीं होगी।"
ये भी पढ़ें- MAMI: फिल्मोत्सव में लगा सितारों का मेला
अभिनेता ने कहा, "फिल्मोत्सव के फिर से शुरू होने से काफी खुश हूं और इसे संभव बनाने के लिए किरण राव और अनुपम चोपड़ा का धन्यवाद।"
सलमान ने यह भी कहा कि फिल्मोत्सव में योग्यता के आधार पर मिले पुरस्कार हमेशा खास रहेंगे।
इस फिल्मोत्सव में सैफ अली खान, रितेश देशमुख, विधु विनोद चोपड़ा, नंदिता दास, एशा गुप्ता, राधिका आप्टे और विद्या बालन सहित कई कलाकार शामिल हुए।
श्लोक शर्मा द्वारा निर्देशित और नवाजुद्दीन सिद्दिकी अभिनीत फिल्म 'हरामखोर' को सिल्वर गेटवे ऑफ इंडिया के पुरस्कार से नवाजा गया, तो वहीं गुरविंदर सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म 'चौथी कूट' को गोल्डन गेटवे ऑफ इंडिया के पुरस्कार से नवाजा गया।
Latest Bollywood News