1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. MAMI: फिल्मोत्सव में लगा सितारों का मेला, देखिए तस्वीरे

MAMI: फिल्मोत्सव में लगा सितारों का मेला, देखिए तस्वीरे

 Published : Oct 30, 2015 03:29 pm IST,  Updated : Oct 30, 2015 09:10 pm IST

नई दिल्ली: कल रात हुए 17वं जियो मामी मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह के उद्घाटन में बॉलीवुड सितारों का मेला लगा। बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां जैसे ऋतिक रोशन, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, इरफान

MAMI: फिल्मोत्सव में लगा...- India TV Hindi
MAMI: फिल्मोत्सव में लगा सितारों का मेला

नई दिल्ली: कल रात हुए 17वं जियो मामी मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह के उद्घाटन में बॉलीवुड सितारों का मेला लगा। बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां जैसे ऋतिक रोशन, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, इरफान खान, कल्कि कोचलिन, हुमा कुरेशी समारोह में आए और अपने-अपने विचार भी प्रस्तुत किए।

अभिषेक बच्चन भी वहां मौजूद थे और उन्होंने संवाददाताओं के समक्ष अपनी पत्नी ऐश्वर्या की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा, “मैंने जज्बा देखी और मुझे यह बेहद पसंद आई। मुझे अपनी पत्नी पर बहुत गर्व है। संजय गुप्ता की पूरी टीम, इरफान खान और बाकी सबने फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। मुझे अपनी पत्नी पर बहुत गर्व है।”

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 9: हृतिक रोशन की बहन रखेंगी घर में कदम?

उत्सव में जावेद अख्तर और सलीम को फिल्मों में उनके योगदान के लिए एक्सीलेंस इन सिनेमा-इंडिया सम्मान से नवाजा गया। जावेद ने इस मौके पर कहा कि अगर कोई सलीम के किए गए काम के आसपास पहुंच भी गया तो वह फिर से काम करना शुरू कर देंगे।

सलीम स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की वजह से कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर पाए। दूसरी तरफ भारतीय मूल की ब्रिटिश फिल्मकार गुरिंदर चड्ढा का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म वायसराय हाउस से हुमा कुरैशी को अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत में एक अलग पहचान मिलेगी। यह फिल्म एक ऐतिहासिक ड्रामा है। फिल्म में अंग्रेजी फिल्मों के अभिनेता ह्यूग बोनविले भारत के आखिरी वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन की भूमिका अदा करेंगे।

Katrina

इस मौके पर कैटरीना कैफ से आने वाली फिल्म तमाशा में उनके ब्वाएफ्रैंड रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की कमेस्ट्री पर भी सवाल किया गया। ऑनलाइन सर्वेक्षण में यह दावा किया गया था कि रणबीर-दीपिका की जोड़ी बॉलीवुड की दूसरी शाहरूख-काजोल की जोड़ी होगी।

जब कैटरीना से पूछा गया कि इस बारे में वह क्या महसूस करती हैं तो उन्होंने कहा, “मैं निर्देशिका नहीं हूं। इसलिए अभिनेताओं को उस तरह से नहीं देखती हूं। कोई भी किसी के साथ काम करने को स्वतंत्र है।”

अब अगली स्लाइड में देखिए फिल्म फेस्टिवल की सभी तस्वीरें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन