1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND W vs SA W: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली पहली हार, साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया

IND W vs SA W: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली पहली हार, साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया

 Written By: Hitesh Jha
 Updated : Jun 21, 2026 11:03 pm IST

IND W vs SA W: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सामना आज साउथ अफ्रीका से हुआ। साउथ अफ्रीका ने इस मैच में 159 रन के टारगेट को 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया है।

IND vs SA- India TV Hindi
भारत बनाम साउथ अफ्रीका Image Source : AFP/X@BCCI

IND W vs SA W: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपना तीसरा मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में साउथ अफ्रीका से खेला। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाने में कामयाब रही। साउथ अफ्रीका ने 159 रन के टारगेट को 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

साउथ अफ्रीका के लिए इस मैच में मरिजेन कैप्प ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। वह अंत तक नाबाद रही। उनके अलावा तैजमिन ब्रिट्स ने 36 गेंदों में 40 रन का योगदान दिया। वहीं कप्तान लौरा वुलवार्ट 21 बॉल में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटी। भारत की गेंदबाजी की बात करें तो वहां श्री चरनी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में एक मेडन सहित 14 रन खर्च किए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को इस मैच में स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की जोड़ी ने तेज शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए दोनों ने मिलकर 3 ओवर में 30 रन जोड़े। मंधाना 12 बॉल पर 17 रन बनाकर आउट हुई। वहीं शैफाली वर्मा ने 15 बॉल में 31 रन की तेज पारी खेली। इसके बाद यास्तिका भाटिया ने 15, जेमिमा रोड्रिग्ज ने 12 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर इस मैच में 22 बॉल में 24 रन बनाने में कामयाब रही। वहीं दीप्ति शर्मा ने 21 गेंदों में 29 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की तरफ से मरिजेन कैप्प और शबनम इस्माइल ने 2-2 विकेट लिए।

टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए ये मैच काफी स्पेशल है। वह अपने करियर का 200वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रही हैं।वह मेंस और वुमेंस क्रिकेट में 200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनी हैं। इस मैच के लिए टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग XI में दो बदलाव किया है। प्रेमा रावत ने आज अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। वहीं अरुंधत्ति रेड्डी को भी प्लेइंग XI में शामिल किया गया है।

Latest Cricket News

IND W vs SA W Live Score

Auto Refresh
Refresh
  • 10:27 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    साउथ अफ्रीका ने दर्ज की जीत

    साउथ अफ्रीका ने इस मैच में टीम इंडिया को 6 विकेट से मात दी। साउथ अफ्रीकी टीम ने 159 रन के टारगेट को 19.1 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया।

  • 10:16 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    नादिन डी क्लार्क लौटी पवेलियन

    नादिन डी क्लार्क के रूप में इस मैच में साउथ अफ्रीका को चौथा झटका लगा है। उन्हें श्री चरनी ने पवेलियन भेजा है। साउथ अफ्रीका को यहां आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 18 रन की जरूरत है।

  • 10:09 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    तैजमिन ब्रिट्स 40 रन बनाकर आउट

    तैजमिन ब्रिट्स इस मैच में 40 रन बनाकर आउट हुई। उनका विकेट शैफाली वर्मा ने लिया। अब साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 21 बॉल पर 36 रन की जरूरत है।

  • 10:06 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    ब्रिट्स और कैप्प की शानदार बल्लेबाजी

    साउथ अफ्रीका के लिए तैजमिन ब्रिट्स और मरिजेन कैप्प साउथ शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं। 16 ओवर का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं। साउथ अफ़्रीकी टीम को जीत के लिए 24 बॉल पर 37 रन की जरूरत है।

  • 9:40 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    11 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर

    11 ओवर का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। मरिजेन कैप्प 24 और ताजमिन ब्रिट्स 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही है।

  • 9:20 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    श्री चरनी ने साउथ अफ्रीका को दिया डबल झटका

    श्री चरनी ने इस मैच में एक ही ओवर में साउथ अफ्रीका को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने वुलवार्ट के बाद एनेरी डर्कसेन को भी पवेलियन भेज दिया। वह इस मैच में खाता भी नहीं खोल पाई। 6 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन है।

  • 9:16 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    भारत को मिली पहली सफलता

    टीम इंडिया को पहली सफलता इस मैच में श्री चरनी ने दिलाई। उन्होंने लौरा वुलवार्ट को 20 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। साउथ अफ्रीका का स्कोर इस वक्त एक विकेट के नुकसान पर 25 रन है।

  • 9:08 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    3 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर

    3 ओवर का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका की टीम बिना किसी नुकसान के 17 रन बना चुकी है। वुलवार्ट 14 और ब्रिट्स 3 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं।

  • 9:00 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    साउथ अफ्रीका की पारी शुरू

    लौरा वुल्वार्ट और तैजमिन ब्रिट्स इस मैच में साउथ अफ्रीका के लिए ओपनिंग कर रही हैं। एक ओवर का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका की टीम बिना किसी नुकसान के 3 रन बना चुकी है।

  • 8:41 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    साउथ अफ्रीका के सामने 159 रन का टारगेट

    भारतीय टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाने में कामयाब रही। साउथ अफ्रीका को इस मैच को जीतने के लिए 159 रन बनाने होंगे।

  • 8:33 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    दीप्ति शर्मा 29 रन बनाकर हुईं आउट

    साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना छठा विकेट दीप्ति शर्मा के रूप में गंवा दिया है जो 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।

  • 8:26 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    17 ओवर्स में टीम इंडिया का स्कोर 133 रन

    आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 133 रनों का स्कोर बना लिया है। ऋचा घोष 7 और दीप्ति शर्मा 27 रन बनाकर खेल रही हैं।

  • 8:20 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    हरमनप्रीत कौर 24 रन बनाकर आउट

    टीम इंडिया को इस मैच में पांचवां झटका हरमनप्रीत कौर के रूप में लगा है। इस मैच में वह 22 बॉल पर 24 रन बनाकर आउट हुई। टीम इंडिया का स्कोर इस वक्त 5 विकेट के नुकसान पर 117 रन है।

  • 7:57 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    जेमिमा रोड्रिग्ज बड़ी पारी खेलने में रही नाकाम

    जेमिमा रोड्रिग्ज साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाई और इस मैच में वह 14 बॉल पर 12 रन बनाकर आउट हो गई। टीम इंडिया का स्कोर 11 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 87 रन है।

  • 7:45 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टीम इंडिया ने गंवाया तीसरा विकेट

    टीम इंडिया को इस मैच में तीसरा झटका यास्तिका भाटिया के रूप में लगा है। वह 13 बॉल पर 15 रन बनाकर आउट हुई। टीम इंडिया का स्कोर इस वक्त 3 विकेट के नुकसान पर 70 रन है।

  • 7:30 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टीम इंडिया ने गंवाया दूसरा विकेट

    टीम इंडिया को इस मैच में दूसरा झटका शैफाली वर्मा के रूप में लगा है। वह 15 बॉल पर 31 रन बनाकर आउट हुई। टीम इंडिया का स्कोर इस वक्त 2 विकेट के नुकसान पर 54 रन है।

  • 7:16 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    स्मृति मंधाना लौटी पवेलियन

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को पहला झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा है। वह 12 बॉल में 17 रन बनाकर आउट हुई। उनके आउट होने के बाद यास्तिका भाटिया बल्लेबाजी के लिए आई है। टीम इंडिया का स्कोर 3 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 30 रन है।

  • 7:04 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू

    टीम इंडिया के लिए इस मैच में शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ओपनिंग कर रही हैं। एक ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 9 रन बना लिए हैं।

  • 6:39 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    साउथ अफ्रीका महिला टीम की प्लेइंग XI

    साउथ अफ्रीका महिला: लौरा वुलवार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, डेन वैन नीकेर्क, मारिजैन कप्प, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन (विकेटकीपर), सिनालो जाफ्ता, शबनम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

  • 6:38 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    भारतीय टीम की प्लेइंग XI

    भारत महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, प्रेमा रावत

  • 6:37 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टॉस अपडेट

    भारतीय महिला टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

  • 6:17 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    हेड टू हेड रिकॉर्ड

    भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच में टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड के रिकॉर्ड को लेकर बात करें तो दोनों टीमों के बीच में अब तक 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 11 मैचों को भारतीय महिला टीम अपने नाम करने में कामयाब रही है तो वहीं 10 मैचों को साउथ अफ्रीका की टीम ने बाजी मारी है।

     

  • 5:57 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    साउथ अफ्रीका महिला टीम का स्क्वाड

    लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, एनेरी डर्कसन, मारिजाने केप्प, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायॉन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, तजमिन ब्रिट्स, डेन वैन नीकेर्क।

  • 5:40 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

    भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, भारती फुलमाली, प्रेमा रावत

     
     
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल