IND- W vs SA- W Live Streaming: वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया अपना अगला मैच 21 जून को साउथ अफ्रीका से खेलेगी। जारी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम अभी तक दो मैच खेल चुकी है और दोनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले इस मैच में भारतीय वुमेंस टीम की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम जीत के इस सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारतीय वुमेंस टीम और साउथ अफ्रीका वुमेंस टीम के बीच ये मुकाबला कब खेला जाएगा? साथ ही आप इस मुकाबले को अपने टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
IND W vs SA मैच कितने बजे शुरू होगा
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ये मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड के ऐतिहासिक स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, वहीं इंग्लैंड के लोकल टाइम के मुताबिक ये मैच दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान आधा घंटे पहले मैदान पर आएंगे। इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी हरमनरप्रीत कौर करेंगी। वहीं साउथ अफ्रीका लौरा वुलवार्ट की कप्तानी में खेलने उतरेगी।
IND W vs SA मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो साउथ अफ्रीका और भारतीय टीम के बीच खेले जाने वाले इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। वहीं आप इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स पर आप देख पाएंगे।
टीम इंडिया के स्क्वॉड में हुआ है बदलाव
इस मैच के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में एक बदलाव हुआ है। नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की स्टार गेंदबाज श्रेयांका पाटिल चोटिल हो गई थी। टखने की चोट की वजह से वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह प्रेमा रावत को टीम में शामिल किया गया है। अब उन्हें इस मैच के लिए प्लेइंग XI में जगह मिलती है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा। बता दें कि प्रेमा रावत ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है।
यह भी पढ़ें:
इग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली के साथ दिग्गज गेंदबाज की भी वापसी