नई दिल्ली: बॉलीवुड की बिंदास और साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस असिन 19 जनवरी को माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गई है। असिन ने 19 जनवरी की सुबह पहले तो ईसाई धर्म के रिति-रिवाजों के अनुसार शादी की, उसके बाद रात को हिंदु रिति-रिवाज़ से सात फेरे लिए।
इसे भी पढ़े:-राहुल की हुई असिन, पढ़िए उनका फिल्मी सफर
असिन और राहुल ने दिल्ली के लग्जरी होटल ‘दुसित देवरान‘ में एक दूसरे से विवाह कर परिणय सूत्र में बंध गए हैं। असिन और राहुल की शादी कुछ खास मेहमानों की उपस्थिति में हुई। 19 जनवरी की सुबह असिन ने चर्च में शादी की, जैसा कि आप पिक्चर में देख सकते हैं, जिसमें उन्होंने व्हाइट रंग का गाउन पहना है, और राहुल ने ब्लैक कलर का सूट। यह दोनों की शादी के बाद की पहली तस्वीरें हैं।
जिसके बाद दोनों ने रात को हिंदु रिवाज से शादी की जिसमें असिन ने लाइट रंग का लहंगा पहना था। शादी में सबको इंतजार खिलाडी कुमार यानि अक्षय कुमार का था। अक्षय और असिन-राहुल की यह फोटो चर्च में ली गई। अक्षय ही असिन और राहुल के बीच की कड़ी है।
आपको बता दे, कि अक्षय और राहुल दोनों करीबी मित्र है, और अक्षय ने ही राहुल को असिन से फिल्म खिलाड़ी 786 के सेट पर मिलवाया था। जिसके बाद से दोनों एक दुसरे को डेट कर रहे थे। राहुल ने असिन को बड़े ही रोमंटिक अंदाज में प्रपोज किया था। उन्होंने असिन को करीब 6 करोड़ की अंगूठी देकर अपने दिल की बात कही थी। राहुल ने बहुत ही कम उम्र में कामयाबी हासिल की हैं। दोनों का रिसेप्शन 23 जनवरी को मुम्बई में होगा।
अगली स्लाइल में देखिए असिन की शादी की चुनिंदा तस्वीरे
Latest Bollywood News