1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राहुल की हुई असिन, पढ़िए उनका फिल्मी सफर

राहुल की हुई असिन, पढ़िए उनका फिल्मी सफर

 Published : Jan 19, 2016 03:08 pm IST,  Updated : Jan 19, 2016 06:45 pm IST

नई दिल्ली: असिन और राहुल आज एक दूसरे के साथ विवाह सूत्र में बंधने जा रहें हैं। राहुल शर्मा माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर हैं। आज यानी 19 जनवरी को नई दिल्ली स्थित लग्जरी होटल दुसित देवरान

asin-rahul- India TV Hindi
asin-rahul

नई दिल्ली: असिन और राहुल आज एक दूसरे के साथ विवाह सूत्र में बंधने जा रहें हैं। राहुल शर्मा माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर हैं। आज यानी 19 जनवरी को नई दिल्ली स्थित लग्जरी होटल दुसित देवरान में उनकी शादी होगी। इस विवाह समारोह में उनके कुछ चुनिंदा दोस्त और परिवावाले शामिल होंगे। जहां एक ओर सुबह उनकी शादी क्रिश्चियन रिति रिवाज से हुई वहीं रात में हिंदु रिति रिवाज से दोनों दुबारा शादी करेंगे। आज असिन के विवाह के मौके पर हम आपको उनके बारे में कुछ बताने जा रहे है।

असिन का पूरा नाम असिन थोट्टूमल है। इनका जन्म केरल में हुआ था। उन्होंने '2001' में आई फिल्म 'नरेंद्र मकान जयकंथान वाका' से अभिनय की शुरुआत की, असिन को अपनी पहली सफलता '2003' में 'अम्मा नन्ना ओ तमिल अम्मई' नामक फिल्म से मिली और उन्होंने इसी फिल्म के लिए तेलुगु सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फ़िल्म फेयर पुरस्कार जीता।

2005 में आई उनकी दूसरी तमिल फिल्म, गजिनी में  उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्हें अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का दक्षिण फ़िल्म फेयर पुरस्कार मिला। उन्होंने कईं सफल फिल्में जैसे की, गजिनी (2005) और वारालारू (2006) में प्रमुख महिला की भूमिका निभाई है। फिल्म गजनी से, असिन ने बॉलीवुड में कदम रखा था, जोकि उन्हीं की तमिल फिल्म की रिमेक हैं और इस फिल्म के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनय का फ़िल्म फेयर पुरस्कार भी जीता।

उन्होंने बॉलीवुड में कई बड़े सितारों के साथ काम किया हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भले ही कम फिल्में की हैं लेकिन अपने मजबूत किरदार से उन्होंने सभी का दिल जीतने के साथ-साथ बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है।

अगली स्लाइड में पढ़ें असिन की अब तक की फिल्मों के बारे में

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन