नई दिल्ली: बिग बॉस 5 में प्रतिभागी रह चुकी पूजा मिश्रा एक बार फिर विवादों में फंस गई है। हाल ही में साझा किए गए वीडियो में मॉडल और टीवी अभिनेत्री पूजा मिश्रा यहां स्थित एक प्रमुख स्टोर के एक कर्मचारी और कुछ ग्राहको की पिटाई करते हुए नजर आ रही हैं। पुलिस ने सोमवार को कहा कि बिग बॉस 5 की कंटेस्टेंट पूजा को पश्चिमी दिल्ली के करोल बाग में स्थित स्टोर के कर्मचारी की रविवार रात पिटाई करते कैमरे में कैद कर लिया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "मॉडल ने न केवल कर्मचारी की पिटाई की बल्कि उसने एक पिस्तौल निकाला और उसे गोली मारने की धमकी दी।"
ये भी पढ़ें- पूजा मिश्रा ने लगाया सोनाक्षी सिन्हा पर यौन उत्पीड़न का आरोप
अधिकारी ने कहा कि एक ग्राहक के साथ गरमागर्म बहस के बाद मॉडल अपना आपा खो बैठी थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, "इस बात का पता लगाना अभी बाकी है कि आखिर मॉडल ने अपना आपा क्यों खोया। हमने घटना का सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिया है। मामले की जांच जारी है।"
अधिकारियों ने कहा कि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। विवादों से पूजा मिश्रा का पुराना नाता है और वो ऐसे ही कई बार हंगामा खड़ा कर चुकी है।
इससे पहले भी पूजा एक होटल के कर्मचारी से झगड़ती हुई कैमरे में कैद हो चुकी हैं। पहले वायरल हुए यही नहीं झगड़ते-झगड़ते उन्होंने होटल स्टॉफ के मेम्बर को थप्पड़ तक जड़ दिया और उनका फोन भी तोड़ दिया।
अगली स्लाइड में पढ़ें-
Latest Bollywood News