1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूजा मिश्रा ने लगाया सोनाक्षी सिन्हा पर यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज

पूजा मिश्रा ने लगाया सोनाक्षी सिन्हा पर यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज

 Published : Apr 16, 2015 02:02 pm IST,  Updated : Oct 13, 2015 12:49 pm IST

नई दिल्ली: रिएलिटी शो बिग बांस 5 की कन्टेस्टंट रह चुकी पूजा मिश्रा ने उदयपुर के अंबामाता थाने में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, उनकी मां पूनम सिन्हा, ईशा कोप्पिकर और वेणु गोपाल धूत के खिलाफ यौन

पूजा मिश्रा ने लगाया...- India TV Hindi
पूजा मिश्रा ने लगाया सोनाक्षी सिन्हा पर यौन उत्पीड़न का आरोप

नई दिल्ली: रिएलिटी शो बिग बांस 5 की कन्टेस्टंट रह चुकी पूजा मिश्रा ने उदयपुर के अंबामाता थाने में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, उनकी मां पूनम सिन्हा, ईशा कोप्पिकर और वेणु गोपाल धूत के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।

एक्ट्रेस ने एफआईआर कराने के बाद मीडिया से कहा, 'ये लोग पिछले 10 सालों से मुझे प्रताड़ित, मेरे खिलाफ साजिश और हर जगह मेरा पीछा कर रहे हैं।'

मामला 14 एप्रिल का है जब पू़जा कैलेंडर के लॉन्च के लिए उदयपुर पहुंची थीं। पूजा ने रात 10 बजे इवेंट मैनेजर व उसके परिचित के साथ डिनर किया जिसके बाद वो उदयपुर के ही किसी होटल में रूकी।

रात में चाय पीने के बाद वो गहरी नींद में सो गई। सुबह जब वो उठी तो अपनी हालत देखकर उन्हें एहसास हुआ कि किसी ने उनका यौन शाषण किया है। पूजा के अनुसार किसी ने उनकी चाय या खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया था। इससे पहले पूजा ने 13 अप्रेल को बैग से जेवर चोरी होने की बात भी पुलिस को बताई।

पूजा का कहना है कि सोनाक्षी और बाकी लोगों ने उसके खिलाफ साजिश रची है और वारदात की रात होटल के कमरे में उन्हीं लोगों ने बदमाशों को भेजा था।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस सबूत जुटाने के लिए होटल के सीसीटीवी की तस्‍वीरों को भी खंगालेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूजा की शिकायत के बाद उनका मेडिकल कराया गया। इस दौरान पुलिस ने पिछले तीन दिन में संपर्क में आए होटल कर्मचारियों से भी पूछताछ की। जांच अभी जारी है और सीसीटीवी फुटेज के बार ही स्थिति साफ होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन