1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'लगान' की 'एलिजाबेथ रसेल' याद है? 25 सालों बाद फिर चर्चा में रेचल शैली, खूबसूरती और सादगी से नहीं हटेगी नजर

'लगान' की 'एलिजाबेथ रसेल' याद है? 25 सालों बाद फिर चर्चा में रेचल शैली, खूबसूरती और सादगी से नहीं हटेगी नजर

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 14, 2026 12:02 pm IST,  Updated : Jun 14, 2026 12:02 pm IST

आमिर खान की फिल्म 'लगान' की रिलीज़ को 25 साल पूरे होने वाले हैं। हाल ही में आमिर ने इस क्लासिक फिल्म की कास्ट के साथ एक रीयूनियन भी रखा, जिसके चलते अब फिल्म में एलिजाबेथ रसेल की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री रेचल शैली भी चर्चा में आ गई हैं।

aamir khan- India TV Hindi
'लगान' में रेचल ने निभाया था एलिजाबेथ रसेल का किरदार। Image Source : INSTAGRAM/@AAMIRKHANPRODUCTIONS

आमिर खान ने हिंदी सिनेमा को कई शानदार फिल्में दी हैं। 'दंगल', 'पीके' और '3 ईडियट्स' जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच वाहवाही लूटी। जब भी आमिर की बेहतरीन फिल्मों का जिक्र होता है 'लगान' का नाम भी जरूर लिया जाता है। इस क्लासिक फिल्म को रिलीज हुए 25 साल होने वाले हैं। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी 'लगान' 2001 में रिलीज हुई थी और आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों में से एक मानी जाती है। लगान की रिलीज को 25 साल होने जा रहे हैं, इस मौके को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने शुक्रवार को मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी थी, जिसमें फिल्म की कास्ट सहित अन्य कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। अब जब यह फिल्म फिर से चर्चा में है, तो इसकी कास्ट की चर्चाएं भी हो रही हैं। खासतौर पर फिल्म में 'गोरी मेम' यानी एलिज़ाबेथ रसेल का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रेचल शैली को लेकर चर्चा बढ़ गई है। तो चलिए जानते हैं आजकल रेचल क्या कर रही हैं और कहां हैं।

अब भी इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं रेचल शैली

जब भी रेचल शैली का जिक्र होता है, ज्यादातर लोगों को 'लगान' में निभाया उनका किरदार याद आ जाता है, जिसे भुवन (आमिर खान) से एकतरफा प्यार हो जाता है। लेकिन, रेचल ने और भी फिल्मों और शोज में काम किया है और             2022 में वह हिंदी सीरीज 'कोहरा' (Kohrra) में भी नजर आई थीं। सुदीप शर्मा की बनाई इस हिंदी क्राइम थ्रिलर में बरुण सोबती, मोना सिंह और सुविंदर विक्की जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस शो में रेचल शेली ने 'क्लारा मर्फी' का किरदार निभाया है, जो लियाम की मां और यूके से स्टीव ढिल्लों की पारिवारिक दोस्त रहती है।

प्राइम वीडियो की मिस्ट्री थ्रिलर में भी आईं नजर

वहीं रेचल के लेटेस्ट प्रोजेक्ट की बात करें तो वह हाल ही में प्राइम वीडियो की मिस्ट्री थ्रिलर 'यंग शर्लक' में नजर आई थीं। इस सीरीज में उन्होंने उन्होंने 'मिसेज टिलकॉट' की भूमिका निभाई थी। 8 एपिसोड वाली इस सीरीज़ में 'आफ्टर' फेम हीरो फिएन्स टिफिन, जीन त्सेंग, डोनल फिन, जोसेफ फिएन्स, मैक्स आयरन्स, नताशा मैकएलहोन और कॉलिन फर्थ जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

'लगान' के 25 साल होने पर जताई खुशी

रेचल शेली ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और फिल्म को इतना प्यार देने के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। वीडियो में रेचल कहती हैं, 'यह बहुत ही रोमांचक उपलब्धि है। कभी-कभी मुझे लगता है कि जैसे ये सब कल की ही बात है, और कभी-कभी लगता है कि जैसे किसी दूसरी जिंदगी की बात है। इसलिए उन सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने इतने सालों तक इस फिल्म को जीवंत बनाए रखा और इसे इतना प्यार दिया। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि भले ही कास्ट और क्रू के तौर पर हम फिल्म तो बनाते हैं, लेकिन दर्शक ही इसे पूरा करते हैं। इसे देखकर और इतने सालों तक इतना प्यार और सपोर्ट देकर। इसलिए हमें और मुझे यह तोहफा देने के लिए आपका शुक्रिया, क्योंकि यह हर दिन मेरे साथ रहता है और इसके बाद मैंने जो भी काम किया है, उस पर इसका असर रहा है।'

'लगान' के बारे में जानकारी

'लगान: वन्स अपॉन अ टाइम इन इंडिया' की कहानी की बात करें तो 1893 के ब्रिटिश काल और लगान यानी जमीन पर लगने वाले कॉन्सेप्ट पर आधारित है। ये विक्टोरियन दौर के भारत के उन ग्रामीणों की कहानी है जो लगान मुक्ति के लिए एक घमंडी ब्रिटिश कमांडर के खिलाफ क्रिकेट मैच में अपना भविष्य दांव पर लगा देते हैं। आमिर खान और रेचल शैली के अलावा, इस फिल्म में ग्रेसी सिंह, रघुबीर यादव, राजेंद्र गुप्ता, दयाशंकर पांडे जैसे कलाकार नजर आए थे।

ये भी पढ़ेंः सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर इमोशनल हुईं बहन श्वेता, राम के रूप में शेयर की भाई की तस्वीर, दी भावुक श्रद्धांजलि

लिव-इन में रहने का मिला फायदा! अली गोनी संग रिश्ते पर जैस्मिन भसीन ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे मजबूत हुई बॉन्ड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन