Weekly Lucky Rashifal 15th june to 21st june 2026: जून के इस सप्ताह में सूर्य ग्रह मित्र राशि मिथुन में गोचर करेंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन कुछ लोगों के भाग्य को भी बदल सकता है। इन राशियों को करियर से लेकर निजी जीवन तक में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए ऐसे में विस्तार से जान लेते हैं जून के इस सप्ताह की लकी राशियों के बारे में।
मेष राशि
सूर्य का गोचर इस सप्ताह की शुरुआत में 15 जून को होगा। इसके चलते आपकी ऊर्जा में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आपके साहस में वृद्धि देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको जबरदस्त परिणाम मिल सकते हैं। आपके काम की सराहना होगी। भाग्य का साथ आपको मिलेगा और अधूरे काम भी इस सप्ताह में पूरे हो सकते हैं। अगर कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फंसे हैं तो उसमें भी आपको विजय मिलने की संभावना है।
सिंह राशि
जून का यह सप्ताह आपके लिए बेहतरीन रह सकता है। आपकी राशि के स्वामी आपके लाभ भाव में होंगे। आपको आर्थिक लाभ मिलने के पूरे आसार हैं। किस्मत भी कदम-कदम पर आपका साथ दे सकती है। आपके मान-सम्मान में भी इस सप्ताह वृद्धि देखने को मिल सकती है। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को मनचाही जगह पर नौकरी मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में भी इस राशि के लोग अच्छे बदलाव देख सकते हैं। कुछ लोगों का विदेश जाने का ख्वाब पूरा हो सकता है।
मीन राशि
आपकी राशि के स्वामी गुरु के मित्र सूर्य इस हफ्ते आपके सुख भाव में गोचर करेंगे। इसलिए आपको पारिवारिक जीवन में खुशियां मिल सकती हैं। भाग्य भी आपका सहयोग करने के लिए खड़ा है जिसके चलते आपको करियर और सामाजिक स्तर पर भी सुखद फल मिल सकते हैं। बीते समय में की गई मेहनत का शुभ परिणाम आपको मिल सकता है। निवेश किए गए धन से अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं। आर्थिक रूप से इस राशि के जातक उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: