A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका को मिला 'क्वांटिको' के लिए 'पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड्स'

प्रियंका को मिला 'क्वांटिको' के लिए 'पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड्स'

प्रियंका को मिला 'क्वांटिको' के लिए 'पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड्स'

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

लॉस ऐंजेलिस:- बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय टीवी श्रृंखला 'क्वांटिको' के लिए लॉस एंजेलिस में 'पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड्स' 2016 का खिताब अपने नाम कर लिया हैं। उन्हे यह आवार्ड 'न्यू टीवी सीरीज' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मिला हैं। प्रियंका ने 7 जनवरी को अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने प्रशंसकों को यह खबर देते हुए लिखा, " मैं बहुत खुश हूँ, धन्यवाद आप सभी का, मुझे वोट करने के लिए..मै कुछ नही हूं आपके बिना"

priyanka win quantico

इस पुरस्कार के लिए प्रियंका का मुकाबला एमा रॉबर्ट्स, जेमी ली कर्टिस, लिया मिशेल और मार्सिया गे हार्डन जैसी सेलेब्रिटीज से हुआ था। 'क्वांटिको' में उन्होंने एक एफबीआई एजेंट एलेक्स परिश का किरदार निभाया है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में दमदार अभिनय और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता से  वे सातवें आसमान पर हैं।

इतना ही नहीं वह प्रकाश झा की फिल्म 'जय गंगाजल' में भी अभिनय कर रही हैं। इस फिल्म में वह एक पुलिसकर्मी के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल 4 मार्च को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

साथ ही खबरें हैं कि वह रितेश सिधवानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'डॉन 3' में भी दिखेंगी। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि प्रियंका इस फिल्म में नहीं होगी, लेकिन रितेश सिधवानी ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।

अगली स्लाईड में देखें प्रियंका के अवॉर्ड फंक्शन के फोटो।

Latest Bollywood News